Indian Railways News => Topic started by AllIsWell on Jan 16, 2013 - 06:00:02 AM


Title - फर्स्ट क्लास स्टेशन, थर्ड क्लास फैसिलिटीज
Posted by : AllIsWell on Jan 16, 2013 - 06:00:02 AM

गुड़गांव
गुड़गांव स्टेशन नॉर्दर्न रेलवे का एक महत्वपूर्ण स्टेशन है। इस ए क्लास स्टेशन पर मौजूदा समय में 22 पैसेंजर और करीब इतनी ही एक्सपे्रस ट्रेनें रुकती हैं। राजधानी, शताब्दी समेत डबल डेकर ट्रेन को यहां स्टॉपेज दिया गया है। इस स्टेशन पर 60 हजार से अधिक पैसेंजर्स हर रोज चढ़ते उतरते हैं। लेकिन यहां सुविधाओं की कमी के कारण मुसाफिरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
एंट्री, एग्जिट के लिए एक ही गेट
रेलवे स्टेशन पर सबसे बड़ी परेशानी यह है कि एंट्री और एग्जिट के लिए एक ही दरवाजा है। इस स्पेस में ही करंट टिकट काउंटर भी है। ऐसे में एक तरफ टिकट के लिए लाइन लगी होती है और यात्रियों को इसी लाइन के बीच से होकर प्लैटफॉर्म पर जाना पड़ता है। कई बार तो इस जगह आवारा पशु आ जाते हैं, जिससे मुसाफिरों की परेशानी बढ़ जाती है।
कहां लगेगा डिब्बा, पता हीं चलता
करीब 3 साल पहले इस स्टेशन के दोनांे प्लैटफॉर्म पर कोच पोजीशन सिस्टम लगा था लेकिन यह खराब पड़ा है। गुड़गांव में अधिकांश ट्रेनों का ठहराव महज 1 या 2 मिनट का है। ऐसे में आरक्षित श्रेणी के यात्री ट्रेन आने के बाद यहां-वहां भागते-फिरते हैं। कई बार तो दूसरे कोच में चढ़ना पड़ता है। इस वजह से कई बार चेन पुलिंग भी होती है।
[ जारी है ]

शौचालयों पर लगे हैं ताले
स्टेशन पर पर्याप्त जनसुविधाएं नहीं हैं। प्लैटफॉर्म नंबर 2 पर 3 शौचालय बनाए गए हैं लेकिन इन पर ताला लगा हुआ है। सूत्रों के अनुसार सफाईकर्मियों की कमी की वजह से ऐसा किया जाता है। हालांकि इससे यात्रियों को काफी परेशानी होती है।
स्टेशन पर नहीं मिलते कुली
गुड़गांव स्टेशन पर कुली की सुविधा नहीं है। रेलवे ने यहां एक भी कुली की व्यवस्था नहीं की है। इस कारण अकेले सफर कर रहे लोगों या बुजुर्गों या बीमारों को काफी दिक्कत होती है। कुछ अनधिकृत कुली यहां काम करते हैं लेकिन उन पर भरोसा करना मुश्किल है।
ठीक नहीं अनाउंसमेंट सिस्टम
स्टेशन पर अनाउंसमेंट सिस्टम ठीक नहीं है। कई बार तो ट्रेन प्लैटफॉर्म पर आने के बाद उसका अनाउंसमेंट होता है तो कई बार अनाउंसमेंट होता ही नहीं। यहां ऑटोमैटिक अनाउंसमेंट सुविधा के लिए भी मशीन लगाई गई है लेकिन वह ठीक से काम नहीं करता। इससे पैसेंजर्स को बार - बार काउंटर पर आकर ट्रेन के बारे में पूछना पड़ता है। एक यात्री के मुताबिक देर रात में कई बार ऐसा होता है कि काउंटर पर कोई होता ही नहीं।
वेटिंग रूम न खाने - पीने का इंतजाम
स्टेशन पर फर्स्ट क्लास वेटिंग रूम में काम चल रहा है। यह अब तक पूरा नहीं हो पाया है। इस वजह से आम यात्रियों के साथ ही फर्स्ट क्लास के पैसेंजर्स को भी स्टेशन पर इंतजार करना पड़ता है। इसके अलावा स्टेशन पर खाने - पीने , साफ - सफाई के भी पर्याप्त इंतजाम नहीं है। वहीं स्टेशन के एक एंड पर सीमेंट अनलोडिंग का काम शुरू हो गया है जिससे यात्रियों को परेशानी होती है।
गुड़गांव काफी अहम है और इस स्टेशन के लिए कई बडे़ प्रोजेक्ट मंजूर हो चुके हैं। इन पर काम शुरू होना है। स्टेशन का नया मैप भी बनकर तैयार है। इसमें फूड कोर्ट के अलावा अलग - अलग एंट्री और एग्जिट , पार्किंग , वेटिंग रूम आदि की भी व्यवस्था की जाएगी।
- नीरज शर्मा , सीपीआरओ , र ेलवे