Indian Railways News => Topic started by railgenie on Dec 17, 2012 - 12:00:26 PM


Title - फंड के अभाव में बुलेट ट्रेन की योजना टली: बंस
Posted by : railgenie on Dec 17, 2012 - 12:00:26 PM

रेल मंत्री पवन बंसल ने कहा कि फंड के अभाव में बुलेट ट्रेन की योजना को फिलहाल टाल दिया गया है हालांकि मालगाडिय़ों को तीव्र गति से गंतव्य स्थान पर पंहुचाने के लिए रेल लाईन के समान्तर तीसरी लाइन के निर्माण कार्य की तैयारी चल रही है। रेल मंत्री ने आज यहां 30 करोड़ की लागत से बनने वाले रेलवे ओवर ब्रिज का शिलान्यास करते हुए यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि लुधियाना से कोलकाता और दिल्ली से मुबंई के बीच 3338 किलोमीटर तीसरी रेल लाईन बिछाई जायेगी जिस पर सिर्फ मालगाडिय़ां दौड़ेगी। बंसल ने कहा कि देश में 32 हजार रेलवे क्राङ्क्षसग है, जिसमें 14000 रेलवे फाटक चौकीदार रहित है। इन फाटकों पर रेल मंत्रालय चौकीदार तेनात करने की योजना बना रही है। इन फाटकों के पास राज्य सरकार यदि जमीन मुहैया कराये तो इस योजना पर कारवाई शुरू हो सकती है।

रेलवे में निजीकरण की सहभागिता पर जोर देते हुए  रेल मंत्री ने कहा कि भरतीय रेल के विकास और रेलवे स्टेशनों को विश्व स्तर का बनाने के लिए निजीकरण होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि इसके लिए रेल मंत्रालय के पास कई प्रस्ताव आ रहे हैं। बंसल ने कहा कि दो करोड़ 36 लाख यात्री हर दिन रेलवे में सफर करते हैं और 36 लाख टन माल भाड़ा भारतीय रेल रोज ढोती है।

उन्होंने कहा कि सॢदयों में धुंध के कारण अक्सर  रेल अपने गंतव्य स्थान पर विलंब से पहुंचती है। इसके लिए रेल मंत्रालय एक योजना तैयार कर रही है जिसमें प्रति किलोमीटर पर एक कंम्प्यूटरीकृत यंत्र लगेगा जो ट्रेन को सही दिशा बतलायेगी।