Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Sep 24, 2012 - 12:00:10 PM


Title - पैसेंजर ट्रेन में कस्टम का छापा
Posted by : nikhilndls on Sep 24, 2012 - 12:00:10 PM

खुली सुरक्षा की पोल, ट्रेन के ब्रेक वैन में लगा था निजी ताला
ठाकुरगंज : सिलीगुड़ी-कटिहार पैसेंजर ट्रेन में भारी मात्र में तस्करी का सामान भेजे जाने की सूचना पर कस्टम सहायक आयुक्त ज्योतिरादित्य के नेतृत्व में रविवार की अहले सुबह कस्टम कर्मियों ने ठाकुरगंज स्टेशन पहुंच छापेमारी की.
इस दौरान तस्करी का कोई सामान तो बरामद नहीं हुआ परंतु इस दौरान घटित कुछ घटनाओं ने ट्रेन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान जरूर लगा दिया है. इंजन के ठीक पीछे ब्रेक भान में निजी ताला लगाया जाना और ट्रेन के गार्ड व चालक द्वारा यह कहना कि उनलोगों को मालूम नहीं यह ताला कहां लगाया गया. जबकि ब्रेक भान सिलीगुड़ी से खाली ही आ रहा था.
छापेमारी का नेतृत्व कर रहे सहायक कस्टम आयुक्त ने भी निजी ताला ब्रेक भान में लगाये जाने पर चिंता प्रकट करते हुए माना कि इससे सुरक्षा में बड़ी चूक है. हालांकि आयुक्त ने ब्रेक भान का ताला तोड़ने का निर्देश दिया.
काफी मशक्कत के बाद ताला तोड़ा गया लेकिन अंदर कुछ भी नहीं था. छापेमारी की भनक पहले से ही तस्करों को लग जाने के कारण कस्टम को गुमराह करने के लिए ब्रेक भान में ताला जड़ दिया गया था.
* सुगम जरिया बना ट्रेन
ठाकुरगंज : सिलीगुड़ी-कटिहार के बीच ट्रेन तस्करी का सबसे मुफीद रास्ता बन गया है. सीमा पार से जारी निर्बाध तस्करी के सामानों को गंतव्य तक पहुंचाने में भारतीय रेल तस्करों के लिए काफी सहायक सिद्ध हो रहा है.
नेपाल की सीमा से सट कर गुजरती इस रेल खंड पर कई ऐसे स्टेशन हैं जहां तस्करों का साम्राज्य चलता है. नक्सलबाड़ी, बतासी, अधीमारी एवं गलगलिया जैसे स्टेशनों से तस्करों द्वारा ट्रेनों में सामान चढ़ाये जाते हैं. तस्करी की सूचना के बाद कस्टम विभाग भी अचानक सक्रिय हो उठा है. परंतु तस्कर भी तू डा