Indian Railways News => Topic started by Mafia on Dec 19, 2012 - 09:00:16 AM


Title - पूर्वा एक्सप्रेस के यात्रियों ने किया हंगामा 9953996
Posted by : Mafia on Dec 19, 2012 - 09:00:16 AM

मधुपुर (देवघर) : बिजली व पानी को लेकर डाउन पूर्वा एक्सप्रेस के रेल यात्रियों ने रविवार की रात जसीडीह व मधुपुर स्टेशन पर जमकर हंगामा किया।

बताया जाता है कि पूर्वा एक्सप्रेस निर्धारित समय से करीब आठ घंटे विलंब से चल रही थी। ट्रेन रात के नौ बजे जसीडीह स्टेशन पर पहुंची, उसके बाद एस-8 बोगी के यात्रियों ने पानी-बिजली को लेकर हंगामा करना शुरु कर दिया। स्टेशन प्रबंधक, आरपीएफ व जीआरपी के हस्तक्षेप के बाद यात्री का गुस्सा शांत हुआ। यात्रियों को कहना था कि बोगी में पानी व बिजली की समस्या के बारे में बताए जाने के बावजूद रेल प्रशासन ने इनका समाधान नहीं किया। इससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद मधुपुर स्टेशन पहुंचने पर बिजली बहाल हुई और आसनसोल में पानी, तब जाकर यात्रियों के जान में जान आई।