| Indian Railways News => | Topic started by Mafia on Jan 28, 2013 - 09:00:04 AM |
Title - पूमरे यात्रियों की सुरक्षा के लिए दृढ़ संकल्पितPosted by : Mafia on Jan 28, 2013 - 09:00:04 AM |
|
|
64वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर पूर्व मध्य रेल मुख्यालय में महाप्रबंधक मधुरेश कुमार ने झंडोतोलन किया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रध्वज को सलामी दी तथा रेल सुरक्षा बल के परेड का निरीक्षण किया।महाप्रबंधक ने संरक्षित रेल परिचालन पर जोर देते हुए कहा कि रेलवे यात्रियों एवं परिसरों की सुरक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित है। अधिक चौकस और सूझबूझ से काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भारतीय रेल हमारे देश की जीवनरेखा है और भारत की सर्वागीण विकास में इसकी प्रमुख भूमिका है। पूर्व मध्य रेल ने 12 वर्ष की उम्र में एक दक्ष एवं महत्वपूर्ण क्षेत्रीय रेल के रूप में उभरते हुए भारतीय रेल की प्रगति में अनूठा योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि पाटलिपुत्र स्टेशन बनकर तैयार हो गया है। शीघ्र ही चालू होगा। पटना के गंगा रेल सह सड़क पुल एवं मुंगेर में पुल के सब स्ट्रक्चर का निर्माण पूरा हो चुका है। दोनो मेगा पुल पर गर्डर लांचिंग का कार्य प्रगति पर है और अब तक दोनों मेगा पुल में 13-13 स्पैन के उन्नयन का कार्य पूरा कर लिया गया है। रेल कोच मरम्मत कारखाना, हरनौत में कोच का ट्रायल पीओएच आरंभ कर दिया गया। सी कैटेगरी अनलोडेबल वैगन मरम्मत कारखाना, समस्तीपुर में 30 वैगन मरम्मत प्रतिमाह होने लगा है। डीजल लोको इंजन कारखाना, मढ़ौरा और विद्युत लोको इंजन कारखाना मधेपुरा के लिए जमीन अधिग्रहण का कार्य पूरा हो गया है। चालू वित्तीय वर्ष में 108 किमी नई लाइन एवं 31 किमी दोहरीकरण का कार्य पूरा करने के साथ ही 60 किमी आमन परिवर्तन का कार्य पूरा कर लिया गया। इस वर्ष मुरलीगंज-बनमंखी के 18 किमी, बैरगनिया-छौड़ादानो के 30 किमी एवं छौड़ादानों-अदापुर के 12 किमी खंड पर आमन परिवर्तन कर इंजीनियरिंग साइडिंग के तौर पर खोला जा चुका है।गणतंत्र दिवस समारोह में पूर्व मध्य रेल मुख्यालय कला समिति के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत गीत-संगीत के माध्यम से अपनी संस्कृति तथा गणतंत्र की यादें ताजा की गई। कार्यक्रम में पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती सरिता कुमार सहित संगठन की अन्य सदस्य, पदाधिकारी, कर्मचारी, यूनियन के सदस्य उपस्थित थे। दानापुर मंडल में 64 वां गणतंत्र दिवस हषरेल्लास के एवं धूमधाम से मनाया गया। मंडल रेल प्रबंधक एलएम झा ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती सविता झा ने मंडल के उत्कृष्ट महिला कर्मियों को पुरस्कार प्रदान की। |