Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on Dec 16, 2012 - 21:00:39 PM


Title - पवन अरोड़ा बने रेल वार्डन एसोसिएशन के प्रधान 9929172
Posted by : eabhi200k on Dec 16, 2012 - 21:00:39 PM

जनता के सहयोग के लिए जाखल रेल वार्डन एसोसिएशन का गठन किया गया है। सभी सदस्य जनता के कार्यो में सहयोग करें। रेल वार्डन एसोसिएशन के नवनियुक्त प्रधान पवन अरोड़ा उक्त बाते एक बैठक में कहीं। रेल वार्डन एसोसिएशन की बैठक में रविवार को राजकीय रेलवे पुलिस चौकी में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता चौकी प्रभारी ओपी सैनी ने की।

बैठक में रेल वार्डन एसोसिएशन जाखल शाखा की कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में पवन अरोड़ा को एसोसिएशन की जाखल शाखा का प्रधान चुना गया, जबकि सुरेश कुमार सैनी को उपप्रधान नियुक्त किया गया। नवनियुक्त प्रधान पवन अरोड़ा व उपप्रधान सुरेश कुमार सैनी ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए संजय गर्ग को कोषाध्यक्ष, हरिचंद को सचिव बनाया गया। प्रधान अरोड़ा ने सभी सदस्यों से आहवान किया कि वह रेलवे पुलिस को सहयोग दें।

चौकी प्रभारी सैनी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पदभार ग्रहण करवाते हुए उन्हे पूरी मेहनत, लगन व ईमानदारी से कार्य करने को प्रेरित किया। इस मौके पर चौकी मुंशी जगदीश, एएसआई जगदीश शर्मा, अमित जिंदल, राजेश शर्मा, योगेश खनेजा, धर्मेद्र कुमार, रवि कुमार,