Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Sep 08, 2012 - 15:01:00 PM


Title - पटरी से उतरा टीटीएम मशीन का इंजन
Posted by : riteshexpert on Sep 08, 2012 - 15:01:00 PM

रामपुर । रेलवे स्टेशन पर टीटीएम मशीन का इंजन पटरी से उतर गया। पटरी से इंजन उतरने की सूचना पर रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। बाद में कर्मचारियों ने इंजन को ठीक कर वहां से हटाया।

इन दिनों रेलवे की ओर से इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने की कवायद की जा रही है। इलेक्ट्रिक लाइन डालने का काम तो पहले ही पूरा हो चुका है, वहीं पटरियों को दुरुस्त करने का काम जारी है। गुरुवार की रात को प्लेटफार्म नंबर दो पर काम करने के बाद मशीन दूसरी लाइन पर जा रही थी। इसी दौरान टीटीएम मशीन का इंजन पटरी से उतर गया। इंजन उतरने की सूचना मिलते ही रेलवे अफसरों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में तकनीकी स्टाफ को बुलाया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद इंजन को दोबारा पटरी पर रखा गया। इसके बाद ही रेल अफसरों ने राहत की सांस ली। अफसरों की मानें तो मशीन पर तैनात कर्मचारियों की सजगता के चलते कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। वहीं, इस दौरान किसी ट्रेन के आने का भी समय नहीं था, लिहाजा कोई ट्रेन भी प्रभावित नहीं हो सकी। बाद में कर्मचारियों ने मशीन को दुरुस्त कर दूसरी लाइन पर ले लिया था।