| Indian Railways News => | Topic started by railenquiry on Oct 05, 2012 - 12:01:14 PM |
Title - पंजाब में प्रदर्शन की आशंका, रेलवे अधिकारी सतर्कPosted by : railenquiry on Oct 05, 2012 - 12:01:14 PM |
|
|
जम्मू : महंगाई और रिटेल क्षेत्र में विदेशी पूंजी निवेश के केंद्र सरकार के फैसले के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर पंजाब में रेल यातायात को बाधित करने की चेतावनी दी गई है। इसके मद्देनजर जम्मू में रेलवे प्रबंधन हरकत में आ गया है। प्रदर्शन के दौरान यदि ट्रैक बाधित होता है तो जम्मू पहुंचने वाली ट्रेनें देरी से पहुंच सकती हैं और रवाना होने वाली ट्रेनों पर भी इसका असर पड़ सकता है।रेलवे अधिकारियों के अनुसार यदि शुक्रवार को पंजाब में रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन होता है तो ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। गुरदासपुर में ट्रैक बाधित होने से ट्रेनें सबसे अधिक प्रभावित होंगी। कठुआ रेलवे स्टेशन पर भी प्रदर्शन की आशंका के मद्देनजर रेलवे प्रबंधन ने इसे विफल बनाने की योजना तैयार कर ली है। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) और रेलवे जरनल पुलिस (जीआरपी) के अधिकारियों को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है। वीरवार को रेलवे अधिकारियों ने बैठक कर स्थिति की समीक्षा की। |