Indian Railways News => Topic started by railgenie on Aug 19, 2012 - 15:00:41 PM


Title - नाश्ता, भोजन का अधिक दाम लेने पर तुरंत करें शिकायत
Posted by : railgenie on Aug 19, 2012 - 15:00:41 PM

नाश्ता, भोजन का अधिक दाम लेने पर तुरंत करें शिकायत
गोरखपुर। सफर के दौरान ट्रेन में अगर चाय, नाश्ता या भोजन की कीमत वेंडर अधिक मांग रहा है तो झगड़ने की जरूरत नहीं है। आपके एक शिकायती फोन या एसएमएस पर तत्काल कार्रवाई होगी। ट्रेन में मौजूद सुपरवाइजर शिकायत की तफ्तीश ट्रेन में ही कर आगे की कार्रवाई करेंगे। पूर्वोत्तर रेलवे ने 19 ट्रेनों में सुपरवाइजर नियुक्त किया है। जो नाश्ता और भोजन के वक्त ट्रेन में घूमते रहेंगे और गड़बड़ी पर नजर रखेंगे। एनईआर के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक और यात्री सेवाएं राकेश त्रिपाठी ने संवाददाताओं से बातचीत में बताया कि पेंट्रीकार में रोजाना चेकिंग को लिंक डाईग्राम बनाया गया है। छपरा और लखनऊ के बीच ट्रेनों में चेकिंग की जाएगी। चेकिंग अभियान में कामर्शियल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल विभाग के अधिकारी रहेंगे। रेटलिस्ट में शिकायती नंबर भी रहेगा।
इन नंबरों पर करें शिकायत
ट्रेन में खानपान संबंधित शिकायत यात्री 0551-2202964 पर फोन या 9794845955 एसएमएस करके कर सकते हैं।