Indian Railways News => Topic started by railgenie on Jan 26, 2013 - 00:01:12 AM


Title - धनबाद से दिल्ली चलेगी ट्रेन : जीएम,ए-वन श्रेणी का दर्जा दिलाने के लिए काम चल रहा है.
Posted by : railgenie on Jan 26, 2013 - 00:01:12 AM

धनबाद से दिल्ली के लिए एक्सप्रेस ट्रेन शीघ्र चलेगी. रेलवे मंत्रलय से अनुशंसा करेंगे. धनबाद के लोगों की काफी पुरानी मांग है, जिसे जल्द पूरा किया जायेगा. उक्त बातें पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन के जीएम मधुरेश कुमार ने धनबाद रेल मंडल के ग्रैंडकॉर्ड सेक्शन का वार्षिक निरीक्षण करने के बाद यहां पत्रकारों से कही. उन्होंने कहा कि पहले की अपेक्षा धनबाद रेल मंडल में काफी उन्नति हुई है. यात्री सुविधाएं बढ़ी है.सेफ्टी को लेकर लगातार काम हो रहा है. धनबाद स्टेशन के दक्षिण छोर में नया स्टेशन भवन बन कर शीघ्र तैयार हो जायेगा. इसके लिए एक करोड़ का फंड आ चुका है. पहले के फंड से भी काम चल रहा है. धनबाद रेल मंडल के कर्मियों को स्वास्थ्य सेवा का अधिक लाभ मिलेगा. रेलकर्मी मिशन हॉस्पिटल दुर्गापुर, बीजीएच व अपोलो अस्पताल में इलाज करा सकें, इसकी व्यवस्था की जायेगी.धनबाद डिवीजन देश का दूसरा आमदनी वाला मंडल है. इसलिए यहां के कर्मियों को सबसे अधिक शेयर मिलेगा. इसीआरकेयू की मांगों के अनुरूप रेलकर्मियों के पुराने आवास दुरूस्त होंगे. रेलवे कॉलोनी की सड़क की मरम्मत की जायेगी. नये क्वार्टर भी बनेंगे. इसके अलावा धनबाद रेल मंडल में 25 हजार रेलकर्मियों का पद है, जिसमें 6500 पद रिक्त है. खाली पदों की शीघ्र भरा जायेगा. रूट रिले इंटरलॉकिंग का काम रूका हुआ है, जिसे पूरा करने की तैयारी चल रही है. जल्द ही एनआइ वर्क का काम होगा. धनबाद को ए-श्रेणी का दर्जा मिल चुका है.
ए-वन श्रेणी का दर्जा दिलाने के लिए काम चल रहा है. जीएम ने कहा कि निरीक्षण के दौरान सब कुछ ठीक पाया. कहीं कोई गड़बड़ी नहीं थी. ट्रेक व परिचालन को और भी दुरूस्त किया जायेगा. जीएम के साथ हाजीपुर के एक दर्जन आला अधिकारी समेत धनबाद रेल मंडल के डीआरएम सुधीर कुमार, सीनियर डीसीएम दयानंद, सीनियर डीओएम वेद प्रकाश व सीनियर डीइएन (समन्वय) अभय कुमार आदि थे.