Indian Railways News => Topic started by Mafia on Dec 17, 2012 - 15:00:47 PM


Title - दुर्घटना से बाल-बाल बची वाराणसी एक्सप्रेस=नामकुम क्रॉसिंग के पास टाटीसिलवे जा रहा ट्रेलर पटरी पर चढ़
Posted by : Mafia on Dec 17, 2012 - 15:00:47 PM

संबलपुर से रांची होकर वाराणसी जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस रविवार की रात 8.25 बजे दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गयी. हादसा टलने से यात्रियों ने राहत की सांस ली.
कैसे हुई घटना टाटा से इंदौर जा रहा एक ट्रेलर (ओआर22डी-6141) नामकुम क्रॉसिंग होकर टाटीसिलवे की ओर जा रहा है. उस पर लोहे की शीटें लोड थी. उसी वक्त संतुलन बिगड़ने से आरागेट रेलवे क्रॉसिंग से पहले वह सड़क किनारे के यूकीलिप्टस पेड़ को उखाड़ते हुए पास के रेलवे लाइन पर चढ़ गया. उसका इंजन स्टार्ट था. ड्राइवर गाड़ी बैक करने की पूरी कोशिश कर रहा था, लेकिन नाकाम रहा.आवाज सुन कर ग्रामीण जुटेदुर्घटना की आवाज से पास के आरा टांगर टोली के ग्रामीण घरों से बाहर आ गये. राहगीरों की भी वहां भीड़ लग गयी. बमुश्किल पांच-सात मिनट ही हुए होंगे कि रांची से 8.20 पर खुलनेवाली उक्त ट्रेन भी वहां पहुंच गयी. घटनास्थल से करीब सौ मीटर दूर क्रॉसिंग का गेट बंद था व केबिन मैन को घटना की सूचना नहीं मिल सकी थी. इधर, ट्रेन पूरी स्पीड से वहां पहुंची.
ट्रेलर बैक कर रहे चालक-खलासी कूद कर भागे. संभावित हादसे को भांप कर ग्रामीण चिल्लाने लगे. इतने में ट्रेन का इंजन पहले से क्षतिग्रस्त ट्रेलर के अगले भाग से टकराया. धड़ाम की आवाज के साथ जोरदार चिंगारी निकली.
बोगी से चिंगारी निकल रही थी
इस टक्कर से ट्रेलर व ट्रेन के बीच का गैप एक से डेढ़ इंच बढ़ गया. अब बोगियां तो पार होने लगी, लेकिन बीच-बीच में बोगी की टक्कर से चिंगारी निकल रही थी. मामला पहले ही भांप चुके रेल इंजन ड्राइवर ने ब्रेक लगा दी. तब तक छह-सात बोगियों को छोड़ पूरी ट्रेन पार हो चुकी थी.
इसके बाद ट्रेलर चालक गाड़ी स्टार्ट कर उसे फिर से बैक करने लगा. कुछ ग्रामीण चक्कों के बीच फंसे पेड़ की टहनियां हटाने लगे. चार-पांच इंच का गैप बन गया. तब गार्ड ने वॉकी-टॉकी की मदद से ड्राइवर को धीरे-धीरे गाड़ी बढ़ाने को कहा. अंतत: ट्रेन सकुशल गंतव्य की ओर बढ़ गयी.