| Indian Railways News => | Topic started by AllIsWell on Oct 06, 2012 - 06:00:32 AM |
Title - दिवाली पर चलेंगी चार स्पेशल ट्रेन!Posted by : AllIsWell on Oct 06, 2012 - 06:00:32 AM |
|
|
चंडीगढ़। इस दिवाली पर बिहार और यूपी से आए लोगों के लिए अंबाला मंडल चार स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इसके लिए अंबाला मंडल की ओर से रेलवे बोर्ड से फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने की अनुमति मांगी गई है। बोर्ड से अनुमति मिलने के बाद लखनऊ, इलाहाबाद और बिहार होते हुए हावड़ा के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी।रेल प्रशासन हर साल की तरह इस बार भी दिवाली पर विशेष ट्रेनें चलाएगा, लेकिन इस बार यह ट्रेनें दिवाली से कुछ समय पहले ही चलाई जाएंगी। सूत्रों के मुताबिक यूपी के यात्रियों के लिए लखनऊ और इलाहाबाद के अलावा बिहार के यात्रियों के लिए हावड़ा रूट पर एक विशेष ट्रेन चलाने की तैयारी की जा रही है। अंबाला मंडल ने इन रूटों पर ट्रेन चलाने के लिए रेलवे बोर्ड से अनुमति भी मांगी है। सूत्रों का कहना है कि अगर रेलवे बोर्ड से ट्रेन चलाने की अनुमति मिल जाती है तो इनको दिवाली से डेढ़ सप्ताह पहले अल्टरनेट दिनों पर चलाया जाएगा। हर साल दिवाली पर लखनऊ के लिए सद्भावना एक्सप्रेस केे साथ-साथ एक स्पेशल ट्रेन चलाई जाती है।अंबाला मंडल के सीनियर डिविजनल कामर्शियल मैनेजर जीएम सिंह ने बताया कि दिवाली पर त्योहार स्पेशल ट्रेनें चलाई जानी हैं। हालांकि इस संबंध में रेलवे बोर्ड की ओर से अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है। |