Indian Railways News => Topic started by irmafia on Dec 18, 2012 - 12:00:33 PM


Title - दिल्ली-हिसार ट्रेन को वाया भिवानी करने के लिए होगा सर्वे
Posted by : irmafia on Dec 18, 2012 - 12:00:33 PM

जागरण संवाद केंद्र, भिवानी :

केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा भिवानी- महेद्रगढ़ की सासद श्रुति चौधरी की माग पर गौर करते हुए दिल्ली-हिसार, स्पीड ट्रेन को वाया भिवानी चलाने की संभावनाओं बारे प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इस निर्णय के साथ ही क्षेत्र को स्पीड ट्रेन मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। सासद श्रुति को लिखे पत्र में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री कमल नाथ ने आश्वासन दिया है कि उनके मंत्रालय ने ये विधिवत फैसला लिया है कि दिल्ली-रोहतक-हिसार रैपिड ट्राजिट सिस्टम को वाया भिवानी करने बारे संभावनाओं का पता लगाया जाएगा और इस बारे में विस्तार से प्रोजेक्ट रिपोर्ट मागी गई है। गत माह भिवानी-महेद्रगढ़ की संासद श्रुति चौधरी ने कंेंद्रीय शहरी विकास मंत्री कमल नाथ से मुलाकात करके भिवानी को दिल्ली हिसार हाई स्पीड ट्रेन की योजना में शामिल करने तथा भिवानी व नारनौल शहरों को काउटर मैगनेट शहर घोषित करने का अनुरोध किया था। सांसद श्रुति चौधरी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के दौरान मंत्री ने उनके अनुरोध पर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया था। कमलनाथ शहरी विकास मंत्री के साथ-साथ एनसीआर प्लानिंग बोर्ड के अध्यक्ष भी है। श्रुति चौधरी ने बताया कि दिल्ली, रोहतक, हिसार रूट पर रीजनल रैपिड ट्राजिट सिस्टम के तहत हाई स्पीड ट्रेन चलाने का सर्वे किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भिवानी छोटी काशी के रूप में जाना जाता है और इस शहर का ऐतिहासिक महत्व है। यह शहर तीन तरफ से रेलगाड़ी से जुड़ा होने कारण यहा आर्थिक तथा औद्योगिक गतिविधिया तेजी से बढ़ रही हैं। यहीं नहीं हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड का मुख्यालय भी भिवानी में है और भिवानी के कई व्यवसायियों के काम धधे कोलकाता, मुंबई, दिल्ली सहित कई बड़े शहरों में है। यहीं नहीं भिवानी दिल्ली से केवल 100 किलोमीटर की दूरी पर है। ऐसे में क्षेत्र का विकास काफी कुछ केंद्रीय योजनाओं पर भी निर्भर करता है। अगर प्रस्तावित सर्वे वाया भिवानी किया जाता है तो क्षेत्र को इसका सीधा लाभ मिलेगा। श्रुति चौधरी ने कहा कि आज उन्हें भेजे गए पत्र के बाद दिल्ली-हिसार वाया भिवानी स्पीड ट्रेन का मार्ग प्रशस्त हुआ है।