Indian Railways News => Topic started by sushil on Oct 13, 2012 - 18:00:06 PM


Title - तुलसी और चंबल नहीं जाएंगी झांसी
Posted by : sushil on Oct 13, 2012 - 18:00:06 PM

इलाहाबाद। रविवार से बुधवार तक जंक्शन से झांसी जाने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। यही हाल झांसी से आने वाले यात्रियों का भी हो सकता है। इन चार दिनों के बीच तुलसी और चंबल एक्सप्रेस झांसी नहीं जाएंगी। वापसी भी इनकी झांसी के रास्ते नहीं होगी। इस दौरान बुंदेलखंड एक्सप्रेस ही एकमात्र ट्रेन उपलब्ध रहेगी। 14 अक्तूबर से झांसी जंक्शन पर यार्ड रिमाडलिंग के कार्य शुरू होने जा रहे हैं। इसके लिए उत्तर मध्य रेलवे ने झांसी स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद कर दिया गया है। साथ ही कई के मार्ग में परिवर्तन भी किया गया है। इसके कारण इलाहाबाद जंक्शन से गुजरने वाली चंबल एक्सप्रेस और जंक्शन से मुंबई जाने वाली तुलसी एक्सप्रेस भी प्रभावित हैं। इटारसी-भोपाल-झांसी-मानिकपुर के रास्ते चलने वाली गाड़ी संख्या 11069/11070 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-इलाहाबाद तुलसी एक्सप्रेस इटारसी-जबलपुर-मानिकपुर के रास्ते 14 से 17 अक्तूबर के बीच चलेगी। इसके कारण बांदा और बीच के स्टेशनों के यात्रियों को भी परेशानी होगी। इसी दौरान ग्वालियर, मथुरा और आगरा से अलग-अलग दिनों में चलने वाली गाड़ी संख्या 12176/12178/12175 चंबल एक्सप्रेस ग्वालियर-झांसी-मानिकपुर-इलाहाबाद के स्थान पर आगरा-टूंडला-कानपुर के रास्ते चलाई जाएगी।