| Indian Railways News => | Topic started by railgenie on Jan 23, 2013 - 03:00:05 AM |
Title - तिलक ब्रिज से गुजरने वाली ट्रेनों पर ब्रेकPosted by : railgenie on Jan 23, 2013 - 03:00:05 AM |
|
|
नई दिल्ली। इंडिया गेट पर 26 जनवरी की परेड और 23 जनवरी को होने वाली फुल ड्रेस रिहर्सल को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने तिलक ब्रिज से गुजरने वाली ट्रेनों को रोककर चलाने का फैसला किया है। उत्तर रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार 23 और 26 जनवरी को सुबह 10:30 से 12 बजे के बीच सुरक्षा कारणों से तिलक ब्रिज के ऊपर किसी भी ट्रेन को गुजरने की इजाजत नहीं दी जाएगी। साथ ही कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का फैसला किया गया है। इस दौरान नई दिल्ली-त्रिवेंद्रम एक्सप्रेस नई दिल्ली स्टेशन पर रुक कर चलेगी। बंगलूरू से नई दिल्ली आने वाली ट्रेन को निजामुद्दीन स्टेशन पर स्थगित की जाएगी। देहरादून से नई दिल्ली आने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस को 15 मिनट के लिए मेरठ रेलवे स्टेशन पर रोक दिया जाएगा। जबलपुर से नई दिल्ली, पटना से नई दिल्ली, जम्मूतवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस और कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी को भी रास्ते में रोका जाएगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार गाजियाबाद-नई दिल्ली- गाजियाबाद ईएमयू ट्रेन 23 जनवरी को पुरानी दिल्ली के रास्ते चलेगी। 26 जनवरी को इस ट्रेन को निरस्त रखा जाएगा। नई दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू, गाजियाबाद-नई दिल्ली ईएमयू 23 व 26 जनवरी को रद्द रहेंगी। |