Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Aug 17, 2012 - 04:00:16 AM


Title - ताजनगर रेलवे हॉल्ट पर सौंदर्यीकरण का काम शुरू - Tajnagr railway halt work on the beautification
Posted by : puneetmafia on Aug 17, 2012 - 04:00:16 AM

फर्रुखनगर

ताजनगर गांव स्थित रेलवे हॉल्ट पर सौंदर्यीकरण करने और पैसेंजरों की सुविधा के लिए पार्क, स्ट्रीट लाइट, वेटिंग रूम आदि की ग्रामीणों की मांग पूरी हो गई है। इन सुविधाओं का निर्माण किया जा रहा है। हालांकि, इस रेलवे स्टेशन को फ्लैग स्टेशन बनवाने की ग्रामीणों की मांग अभी पूरी नहीं हो सकी है।

बता दें कि खंड फर्रुखनगर के ताजनगर रेलवे स्टेशन से करीब आधा दर्जन गांव जुड़े हुए हैं। इस स्टेशन को हॉल्ट का दर्जा दिलवाने में ग्रामीणों ने सफलता तो पा ली थी, लेकिन यहां मूलभूत सुविधाओं की कमी खल रही थी। ग्राम सरपंच चरण सिंह ने बताया कि सांसद राव इंद्रजीत ने स्टेशन का सौंदर्यीकरण कराने के लिए केंद्र सरकार से 22 लाख रुपये स्वीकृति कराए थे। उस राशि से स्टेशन पर 40 स्ट्रीट लाइटंे, पेयजल, पार्क आदि का काम किया जा चुका है। टिकट घर के पीछे एक एकड़ भूमि में पार्क, वेटिंग रूम, शौचालय आदि के निर्माण की तैयारियां चल रही है।

दूसरी तरफ, ग्रामीण रेलवे से हॉल्ट को फ्लैग स्टेशन का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं। रेल विभाग के अधिकारियों की मानें तो स्टेशन से प्रति वर्ष 2 करोड़ 70 लाख रुपये की आमदनी होने पर फ्लैग स्टेशन का दर्जा दिया जाता है। जहां भी हॉल्ट अर्थात छोटे स्टेशन होते हैं, वहां पर सिग्नल व रेल ठहराव के लिए अलग से पटरी बिछाने का प्रावधान नहीं है। जिस लाइन से गाड़ी आ रही है उसी पर 2 मिनट का ठहराव करने के बाद चला दिया जाता है।

गौरतलब है कि इस स्टेशन पर सभी पैसेंजर टे्रनों का ठहराव न होने से पैसेंजरों को अधिक लाभ नहीं मिल रहा था। इसके लिए ताजनगर के ग्रामीणों ने स्टेशन को हॉल्ट का दर्जा दिलवाने की योजना बनाई। इसके लिए ग्रामीणों ने 2.5 वर्ष पहले आपसी सहयोग से करीब 25 लाख रुपये की राशि जुटाई। इस राशि से रेल विभाग की औपचारिकताएं पूरी करने व कंस्ट्रक्शन आदि के काम किए गए। इस पर रेलवे ने स्टेशन को हॉल्ट का दर्जा दिया। इस स्टेशन पर पहली बार 5 जनवरी, 2010 को सभी ट्रेनों का ठहराव शुरू कर दिया गया था, लेकिन सुविधाओं की कमी का अहसास होता रहा।