Indian Railways News => Topic started by railgenie on Dec 18, 2012 - 00:00:29 AM


Title - डीआरएम अंबाला ने किया रेलवे स्टेशन का दौरा 9942652
Posted by : railgenie on Dec 18, 2012 - 00:00:29 AM

उत्तरी रेलवे अंबाला डिवीजन के डीआरएम प्रदीप कुमार सांधी शुक्रवार को अचानक रेलवे स्टेशन का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने स्टेशन पर हर व्यवस्था को देखा व शहरवासियों ने उनको प्रमुख मांगें बताईं।

लोगों ने स्थानीय स्टेशन से लुधियाना जाने के लिए सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच ट्रेन चलाने की मांग की। साथ ही, धौलाधार एक्सप्रेस को सप्ताह में पांच दिन व जम्मूतवी एक्सप्रेस को रोजाना चलाने के अलावा वृद्ध, महिलाओं व बच्चों की सुविधा के लिए प्लेटफार्म को ऊंचा उठाने की मांग भी की।

डीआरएम ने शहरवासियों को उक्त मांगें जल्द पूरी करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर स्टेशन मास्टर ईश्वर सिंह, सीनियर कमांडेंट आरपीएफ अंबाला डिवीजन महेन्द्र सिंह, सेक्टर इंजीनियर गुरतेज सिंह, आरपीएफ के स्थानीय सब-इंस्पेक्टर एचएस सहोता, शंकर बांसल, लक्षमण दास रेगर, राजकुमार गेरा, अनिल कुमार गोलू, पवन छाहड़िया, रमेश गर्ग आदि भी मौजूद थे।