Indian Railways News => Topic started by messanger on Nov 25, 2012 - 00:00:23 AM


Title - डिब्बों में स्थाई/अस्थाई बढोतरी
Posted by : messanger on Nov 25, 2012 - 00:00:23 AM

जयपुर, रेलवे प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात के दबाव को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु मैसूर-अजमेर-मैसूर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस के डिब्बों में स्थाई एवं विभिन्न गाडियों के डिब्बों मे अस्थाई बढोतरी की हैं।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्फ अधिकारी श्री तरूण जैन के अनुसारः-

स्थाई बढोतरी
गाडी संख्या १६२१०/१६२०९, मैसूर-अजमेर-मैसूर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस में एक द्वितीय शयनयान श्रेण के डिब्बो की स्थाई बढोतरी की है।
नोटः- अब इस रेल सेवा में १३ द्वितीय शयनयान श्रेणी के डिब्बो सहित कुल २३ डिब्बे होने से यात्रियों को अधिक सीटें उपलब्ध हो पायेंगी।

गाडी संख्या १२९५६, जयपुर-मुंबई सेन्ट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस में २४ नवम्बर, २०१२ को एक थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की गई है।

गाडी संख्या ५९८०२, जयपुर-रतलाम सवारी गाडी में २३ नवम्बर, २०१२ को एक द्वितीय शयानयान डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की गई है।

गाडी संख्या १२१८२, जयपुर-जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस में २३ नवम्बर, २०१२ को एक थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की गई है।