| डांडे में बनेगा हाल्ट : निशिकांत by puneetmafia on 23 December, 2012 - 06:00 PM | ||
|---|---|---|
puneetmafia | डांडे में बनेगा हाल्ट : निशिकांत on 23 December, 2012 - 06:00 PM | |
जिले की जनता का भले वषों पुराना सपना पूरा होने में अभी वक्त हो लेकिन पोड़ैयाहाट प्रखंड के डांडे समेत कई गांव के लोगों को रेल में सफर करने का अवसर मिल गया है। पहली बार ट्रेन को अपने करीब देख उनकी खुशी देखने लायक थी।सुबह दस बजे से ही लोग कमराडोल व सुखिया हाल्ट पर ट्रेन के इंतजार में पलकें बिछाए बैठे थे। करीब 12 बजे जैसे ही ट्रेन की सीटी सुनी उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। होता भी क्यों नहीं, उनका वर्षो पुराना सपना जो साकार हुआ था। ट्रेन यात्रियों से खचाखच भरी थी। हर यात्री के चेहरे पर अजब तरह की मुस्कान तैर रही थी। सात डिब्बों वाली ट्रेन जैसे की कमराडोल स्टेशन पर पहुंची, लोग उसे करीब से देखने के लिए दौड़ पड़े। पोड़ैयाहाट बीडीओ अविनाश पुण्रेन्दु ने जिला प्रशासन की ओर से इंजन पर फूलों की माला चढ़ाया और सांसद निशिकांत दुबे का गर्मजोशी से स्वागत किया।आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए आदिवासी समुदाय ने परंपरागत नृत्य पेश किया। बीडीओ समेत दर्जनों लोगों ने कमराडोल से टिकट कटा हंसडीहा तक का सफर किया। हाल्ट के बुकिंग क्लर्क अशोक प्रियदर्शी ने बताया कि अभी कुछ दिनों के लिए इस हाल्ट को संवेदक के अधीन दिया गया है, जल्द ही स्थायी रूप से कर्मियों की नियुक्ति हो जाएगी। इस एतिहासिक क्षण पर सांसद प्रतिनिधि सीता राम पाठक, नरेन्द्र चौबे, मुखिया मीरा टुडू समेत कई गांव के लोग मौजूद थे। | ||