| Indian Railways News => | Topic started by eabhi200k on Jan 10, 2013 - 18:00:20 PM |
Title - ठंड के साथ बढ़ी रेलवे की आमदनीPosted by : eabhi200k on Jan 10, 2013 - 18:00:20 PM |
|
|
कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार को कम कर दिया है। पर, यात्रियों की संख्या और रेलवे की आमदनी पर ब्रेक नहीं लगा है। पिछले साल की तुलना में इस वर्ष ज्यादा कोहरा और सर्दी पड़ने के बावजूद भी रेलवे की आय बढ़ी है। हालांकि नवंबर और दिसंबर की तुलना में यात्रियों की संख्या और आमदनी घटी है।नवंबर और दिसंबर में वैसे भी लगन और खेतीबाड़ी के चलते यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। अभी दिसंबर के अंतिम सप्ताह में ही सिर्फ अनारक्षित बुकिंग काउंटर से प्रतिदिन रेलवे को 30 लाख से उपर की कमाई हो रही थी। जबकि औसत 25 हजार यात्री टिकट ले रहे थे। आलम यह है कि ठंड के बाद भी सीट के लिए यात्रियों की लंबी लाइन लग रही है। गोरखधाम, कुशीनगर, गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस के लिए 8 घंटे पहले ही लाइन लग जा रही है। अभी भी 2500 से 3000 यात्री मुंबई की यात्रा कर रहे हैं। |