Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Jan 17, 2013 - 09:01:01 AM


Title - ट्ैक उखाड़ने वाले अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज
Posted by : nikhilndls on Jan 17, 2013 - 09:01:01 AM

लुधियाना। लुधियाना को राजधानी चंडीगढ़ के साथ जोड़ने के लिए बिछाई जा रही रेल लाइन पर अब समराला गांव के लोगों ने अपना गुस्सा जाहिर करना शुरू कर दिया है। आधुनिक पुल बनाने की मांग पर अड़े लोगों ने रेल ट्रैक को उखाड़ दिया तो वहीं रेलवे प्रशासन ने सरकारी संपत्ति के साथ तोड़-फोड़ करने के चलते लोगों की शिकायत पुलिस में दी। इसके चलते पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बताया गया है कि सोमवार को गांव भगवानपुरा के नजदीक गांववासियों ने रेलवे ट्रैक को उखाड़ दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने उनसे वादा किया था कि यहां पर पुल का निर्माण किया जाएगा, लेकिन बिना पुल के निर्माण के ट्रैक बिछाया गया, जिससे गांव वासियों को काफी परेशानी होगी। इससे पहले भी गांव वासियों ने आधुनिक पुल के निर्माण की मांग को लेकर एक जनवरी को रेलवे ट्रैक का काम बंद करवा दिया था। उस वक्त रेल अधिकारियों की निगरानी में ट्रैक निर्माण करवाया गया था। लेकिन गांव वासियों का गुस्सा ठंडा नहीं हुआ। उधर समराला पुलिस ने रेल विभाग के सीनियर सेक्सन इंजीनियर नार्दन रेलवे धरमिंदर कुमार के ब्यान पर अज्ञात लोगों पर पर्चा दर्ज कर लिया है और इस मामले की जांच समराला के एएसआई हरपाल सिंह को सौंपी है। समराला थाना के मुंशी बलविंदर सिंह के मुताबिक अभी मामले की जांच चल रही है और ट्रैक उखाड़ने वाले लोगों की पहचान नहीं हो पाई है।