Indian Railways News => Topic started by greatindian on Dec 06, 2012 - 18:00:05 PM


Title - ट्रेनों में नहीं घट रही यात्रियों की भीड़
Posted by : greatindian on Dec 06, 2012 - 18:00:05 PM

ट्रेनों में नहीं घट रही यात्रियों की भीड़
जमालपुर (मुंगेर), निज संवाददाता : विभिन्न पर्वो के संपन्न होने के बाद छुट्टी बीताकर दूसरे प्रदेश जानेवाले परदेशी बाबुओं को अब तक मॉडल स्टेशन जमालपुर पर अत्यधिक परेशानी हो रही है। यात्रियों की भीड़ के कारण अपने मंजिल तक पहुंचने के लिए सैकड़ों यात्रियों को रोज अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ रही है। इसके साथ ही भीड़ में हर रोज टिकट खिड़की पर धक्का-मुक्की होने की शिकायत भी मिल रही है। इस कारण तू-तू-मैं-मैं की घटना आम बात हो गई है।

मारपीट से पीड़ित रामनगर निवासी बाबूलाल तांती ने बताया कि यदि रेल आज भी स्पेशल गाड़ी चलाने का आदेश दे तो रेलवे को दस दिन आगे तक में रोजाना लाखों का फायदा हो सकता है। इस संबंध में जमालपुर के दैनिक यात्री संघ के सदस्य बैकुण्ठ राम ने भी अतिरिक्त ट्रेन देने की मांग रेलवे प्रशासन से किया है। वहीं, दर्जनों यात्रियों को अपनी यात्रा स्थगित कर मॉडल स्टेशन से घर लौट रहे लोगों ने मॉडल स्टेशन की लचर व्यवस्था और रेलवे अधिकारियों की अकर्मण्यता का भी विरोध किया। इधर, रेलवे अधिकारियों ने मारपीट की घटना से इंकार किया