Indian Railways News => Topic started by railgenie on Jun 11, 2012 - 00:00:35 AM


Title - ट्रेन में परिजनों से बिछड़ गया बालक 9352599
Posted by : railgenie on Jun 11, 2012 - 00:00:35 AM

पूरनपुर: पंजाब से पूरनपुर आ रहे सिख फार्मर को ट्रेन में परिजनों से बिछड़ा एक बालक मिल गया। उसे सहारा देते हुये वे उसे अपने घर ले आये। बालक के लावारिस मिलने की सूचना जीआरपी को दे दी गई।

तहसील क्षेत्र के ग्राम तराई पचपेड़ा निवासी भगवंत सिंह गत दिवस पंजाब गये थे। पंजाब मेल ट्रेन से वे शुक्रवार को वापस लौट रहे थे। नजीबाबाद के पास ट्रेन में यात्रियों ने एक बालक को रोते देखा। मानवता आने पर जानकारी की तो बालक ने अपना नाम शाहिद और पिता का नाम इमरान बताय। उसने बताया कि वह जालंधर में रहता है और कक्षा पांच में पढ़ता है। बालक अपने घर का पता व फोन नंबर नहीं बता पा रहा है। उसके पास एक बैग भी मिला। ट्रेन के यात्रियों ने भगवंत सिंह को बताया कि बालक के साथ उसका पिता भी था जो ट्रेन से नीचे उतरा कि इसी बीच ट्रेन चल पड़ी। बालक ट्रेन में ही रह गया। सिख फार्मर बालक को अपने घर ले आये और इसके गुम होने की जीआरपी को सूचना दी है।