Indian Railways News => Topic started by Mafia on Sep 14, 2013 - 02:56:07 AM


Title - ट्रेन बेपटरी की जांच को बनी टीम
Posted by : Mafia on Sep 14, 2013 - 02:56:07 AM

आसनसोल : हावड़ा से धनबाद जा रही कोलफील्ड एक्सप्रेस के गुरुवार रात को बराचक स्टेशन के समीप दो डिब्बे बेपटरी होने की जांच में रेलवे ट्रैक में कमियां पायी गयी है। घटना की जांच के लिए आसनसोल रेल मंडल प्रबंधक संजय सिंह गहलौत ने एक जांच टीम का गठन किया है।
बताया जाता है कि गुरुवार की रात कोलफील्ड एक्सप्रेस के दो डिब्बे बेपटरी होने की सूचना मिलने पर पूर्व रेलवे के उपमहाप्रबंधक बीके पटेल, मुख्य सेफ्टी अधिकारी एके सिंह सहित पूर्व रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारी आधी रात के बाद लगभग 2.20 बजे घटना स्थल पहुंचे। अधिकारियों ने डीआरएम एसएस गहलौत सहित मंडल के संबंधित विभाग के अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। रेलवे सूत्रों के अनुसार अब तक की जांच में ट्रैक में कमियां पायी गयी है। शुक्रवार को आसनसोल रेल मंडल के पीआरओ बीएन मुर्मू ने बताया कि क्षतिग्रस्त दो डिब्बों को काट कर अन्य 18 डिब्बे को अन्य दूसरे इंजन के साथ जोड़कर रात 11.20 बजे कोलफिल्ड को धनबाद के लिए रवाना किया गया। क्षतिग्रस्त दोनों डिब्बों को गुरुवार आधी रात के बाद लगभग 1.10 बजे ट्रैक पर पुन चढ़ाकर आसनसोल कोचिंग यार्ड लाया गया। मुर्मू ने बताया कि आधी रात के बाद 1.30 बजे पूर्ण रुप से मेन लाइन को खाली कर दिया गया था। इसके बाद बारी बारी से विभिन्न स्टेशनों पर खड़ी अप की ट्रेनों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।