Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Sep 23, 2012 - 21:00:33 PM


Title - ट्रेन ने कार में टक्कर मारी, पांच की मौत
Posted by : nikhilndls on Sep 23, 2012 - 21:00:33 PM

केरल में अरूर के समीप एक मानवरहित क्रासिंग पर हपा तिरूनेलवेली एक्सप्रेस की चपेट में एक कार के आ जाने से उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गयी।सू़त्रों ने यहां बताया कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। तीन साल के एक बच्चे समेत दो अन्य को अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।सूत्रों के अनुसार अपराह्न तीन बजे यह हादसा हुआ।