Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on Nov 13, 2012 - 18:00:04 PM


Title - ट्रेन की चपेट में आए मां-बेटे
Posted by : eabhi200k on Nov 13, 2012 - 18:00:04 PM

ट्रेन की चपेट में आए मां-बेटे

  बांदीकुई । बांदीकुई-दिल्ली रेल मार्ग पर गुल्लाना के समीप सोमवार सुबह शताब्दी एक्सप्रेस टे्रन की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत हो गई। भ्ौंस चराते समय पटरी पार करने के दौरान हादसा हुआ। इस दौरान 15 मिनट तक शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन खड़ी रही। शव की पहचान दो घंटे बाद हो सकी।

सुबह करीब 9 बजे लाली देवी (24) पत्नी जितेन्द्र मीणा निवासी ककरोड़ा की ढाणी गुल्लाना अपने दो वर्षीय पुत्र भवानीसिंह उर्फ लाडूराम को गोद में लेकर खेतों की तरफ जा रही थी। इस बीच रेलवे ट्रेक पार करते समय दिल्ली की ओर से आ रही शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। इससे मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ने ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोका। इस दौरान करीब 15 मिनट तक शताब्दी एक्सप्रेस मौके पर ही खड़ी रही। बाद में गार्ड के डिब्बे में शवों को रखकर बांदीकुई स्टेशन लेकर आए, जहां जीआरपी ने शव को बसवा पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने शव का राजकीय चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करा परिजनों