Indian Railways News => Topic started by railgenie on Jan 26, 2013 - 06:00:06 AM


Title - टिब्बी में रेलवे क्रासिंग की मांग
Posted by : railgenie on Jan 26, 2013 - 06:00:06 AM

भारत की जनवादी नौजवान सभा ((डीवाईएफआई)) एवं सीटू ने टिब्बी में रेलवे क्रासिंग की मांग को लेकर गुरूवार को मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के अनुसार तहसील में उपखंड, तहसील मुख्यालय व सेंट्रल वेयर हाऊस होने के बाद भी यहां रेलवे क्रासिंग नहीं बनाकर कस्बे को रेल सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है। जिला संयुक्त सचिव दलीप बारूपाल ने बताया कि रेलवे क्रासिंग नहीं बनने से सेंट्रल वेयर हाऊस में काम करने वाले मजदूरों की रोजी-रोटी छिन जाएगी। ज्ञापन में चेतावनी दी कि अगर मांग नहीं मानी तो मजबूरन 28 जनवरी को चक्का जाम व भूख हड़ताल करनी पड़ेगी। ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में सीटू प्रधान मुंशासिंह, हाकम खां मसानी, दुलीचंद, साहबराम, बसंत सिंह, पेमासिंह, कृष्ण, हनुमान, जसविंद्र सिंह, भोलासिंह, रामचंद्र, पालाराम, जोगासिंह, अर्जुन, अकबर खां, संदीप, राजू, कुलदीप, रायसिंह सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।