Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Sep 29, 2012 - 00:00:04 AM


Title - जुगसलाई-स्टेशन रोड बनाएगा युवा संघ
Posted by : riteshexpert on Sep 29, 2012 - 00:00:04 AM

जमशेदपुर : जुगसलाई से स्टेशन जाने वाली ऊबड़-खाबड़ सड़क दुरुस्त करने का बीड़ा अखिल भारतीय युवा संघ ने उठाया है। संघ सरदार भगत सिंह की जयंती पर शुक्रवार को श्रमदान कर इस सड़क को बनाएगा। सड़क के गड्ढे भरे जाएंगे ताकि आने-जाने वालों को कोई परेशानी नहीं हो।

गौरतलब है कि सड़क खराब होने की वजह से यहां अक्सर जाम लगता है। नाला ठीक नहीं होने की वजह से बरसात में सड़क पर पानी भर जाता है। इसके चलते ही सड़क की यह गत बन गई है। लोगों ने यह सड़क ठीक करने की कई बार मांग की लेकिन कोई सुनाई नहीं हुई। ऊब कर अखिल भारतीय युवा संघ ने इसे खुद बनाने का फैसला किया है। श्रमदान के साथ ही जुगसलाई चौक पर संघ के कार्यकर्ता अपने अध्यक्ष सतवीर सिंह सोमो की अगुवाई में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके पहले एक रैली निकाली जाएगी जो गोलमुरी पार्क से निकल कर साकची, बिष्टुपुर, होते हुए जुगसलाई चौक पहुंचेगी। इसमें उज्जवल कुमार, मनीष कुमार, शशिभूषण, छोटू, रीतेष, गोलू, रौशन आदि रहेंगे।