Indian Railways News => Topic started by Mafia on Dec 19, 2012 - 00:01:01 AM


Title - जाखल रेलवे लाइन प्रोजेक्ट अंडर प्रोसेस संगरूर में केंद्रीय रेलवे मंत्री पवन बांसल ने समाना वासियों क
Posted by : Mafia on Dec 19, 2012 - 00:01:01 AM

पटियाला-जाखल वाया समाना रेलवे लाइन बिछाने की मांग को लेकर स्थानीय वासी केंद्रीय रेलवे मंत्री पवन बांसल से रविवार को संगरूर में
मिले और उन्हें इलाका अपना मांग पत्र सौंपा।
रेल मंत्री पवन बांसल ने बताया कि इस रूट पर रेलवे लाइन बिछाने के लिए पहले भी सांसद स्व. संत राम सिंगला, केंद्रीय विदेश रा\'य मंत्री परनीत कौर व संगरूर से सांसद विजेंद्र सिंगला ने काफी जोर लगाया है, जिस कारण इसे केंद्रीय रेल बजट में शामिल किया गया है।
इसके महत्व को देखते यह प्रोजेक्ट अंडर प्रोसेस है। उन्होंने पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल से आग्रह किया कि इस प्रोजेक्ट को जल्द पूरा करने के लिए रा\'य सरकार रेल मंत्रालय को जमीन उपलब्ध कराए। इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के प्रधान डा. प्रेम पाल, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष यशपाल सिंगला, भीम बांसल, नरिंदर धीमान, हीरा जैन, चांद वर्मा, सतीष कुमार, जगतार सिंह, विजय अग्रवाल, रमेश, प्रेम वधवा व शंकर मौजूद रहे।