Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Nov 21, 2012 - 15:00:24 PM


Title - जयपुर व अलवर के बीच 5 नवंबर से चल रही हॉली डे एक्सप्रेस ट्रेन के समय में परिर्वतन
Posted by : puneetmafia on Nov 21, 2012 - 15:00:24 PM

जयपुर व अलवर के बीच 5 नवंबर से चल रही हॉली डे एक्सप्रेस ट्रेन के समय में परिर्वतन किया गया है। यह ट्रेन अब अलवर से दोपहर 2:15 बजे ((पहले 1:45 बजे)) चलकर दोपहर 3:45 बजे दौसा पहुंचेगी। पहले दौसा पहुंचने का समय दोपहर 3:11 बजे था। नए समय से ट्रेन 21 नवंबर से दौड़ेगी। ट्रेन का समय 34 मिनट बढ़ाने से यात्रियों को बरेली एक्सप्रेस का बेहतर विकल्प मिलेगा। बरेली एक्सप्रेस का दौसा पहुंचने का समय शाम 4:03 बजे है।
हॉली डे एक्सप्रेस ट्रेन का समय बढ़ाने के पीछे कारण जयपुर जंक्शन पर जगह की कमी बताया जा रहा है। इसके चलते उक्त ट्रेन को अलवर से वापसी में 30 से 45 मिनट तक गांधी नगर स्टेशन पर खड़ी रहती थी। जयपुर जंक्शन से शाम करीब 5:30 बजे जबलपुर एक्सप्रेस व एक
अन्य ट्रेन के रवाना होने के बाद प्लेटफार्म
खाली होने पर ही स्पेशल ट्रेन को गांधी नगर से चलाया जाता था। टाइम बढ़ाने से
स्पेशल ट्रेन बुधवार से शाम 5:30 बजे जयपुर पहुंचेगी। विदित रहे कि जयपुर से चलकर
अलवर जाते समय ट्रेन के समय में कोई परिर्वतन नहीं किया है, जो पहले भी भांति सुबह
10 बजे जयपुर से चलकर 11:06 बजे दौसा आएगी। दूसरी ओर समय बढ़ाने के साथ
संचालन भी बढ़ाकर 31 दिसंबर तक
कर दिया है। समय और संचालन की तिथि
बढ़ाने की भांति डिब्बे बढ़ाने की भी जरूरत है। इससे यात्रियों को भीड़ भाड़ के कारण परेशानी नहीं हो।