Indian Railways News => Topic started by irmafia on Aug 09, 2013 - 20:58:36 PM


Title - गोंडा-अयोध्या के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
Posted by : irmafia on Aug 09, 2013 - 20:58:36 PM

सावन झूला मेला को लेकर श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने में जुटे रेलवे ने गोंडा से अयोध्या के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। आगामी दस से 21 अगस्त तक यह स्पेशल चलेगी। इसके अतिरिक्त फैजाबाद आने वाले पैसेंजर ट्रेनों को अयोध्या तक बढ़ाने तथा अतिरिक्त कोच लगाने का भी फैसला लिया गया है।
वाणिज्य निरीक्षक अजय सिंह ने बताया कि सावन झूला मेले में गोंडा से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। गोंडा से चलकर अयोध्या आने वाली स्पेशल ट्रेन का नंबर 05080 तथा अयोध्या से चलकर गोंडा जाने वाली ट्रेन का नंबर 05079 है। यह ट्रेन गोंडा से रात्रि दस बजकर 20 मिनट पर चलेगी तो अयोध्या रात साढ़े बारह बजे पहुंचेगी। अयोध्या से यही ट्रेन उसी रात बारह बजकर 55 मिनट पर चलकर भोर में तीन बजकर 25 मिनट पर गोंडा पहुंचेगी। वाणिज्य निरीक्षक ने बताया कि इसके अतिरिक्त फैजाबाद से प्रयाग के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों को अयोध्या तक बढ़ाया जाएगा। लखनऊ से बनारस के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन में दो-दो अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। अयोध्या में रुकने वाले जिन एक्सप्रेस ट्रेनों जिनका ठहराव एक मिनट है उसे बढ़ाकर दो मिनट तथा दो मिनट के ठहराव वाली ट्रेनों का स्टापेज बढ़ाकर पांच किया गया है।