Indian Railways News => Topic started by messanger on Sep 22, 2012 - 18:00:47 PM


Title - गुरुहरसहाए में भाजपाईयों ने रोकी पैसेंजर
Posted by : messanger on Sep 22, 2012 - 18:00:47 PM

फिरोजपुर। रिटेल में एफडीआई, डीजल के दामों में बढ़ोतरी और सब्सिडीयुक्त रसोई गैस सिलेंडरों की संख्या सीमित करने के केंद्र के फैसलों के खिलाफ भारत बंद के दौरान वीरवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दो घंटे तक पैसेंजर ट्रेन को रोके रखा, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई।सिंचाई मंत्री जनमेजा सिंह सेखों, भाजपा के पंजाब प्रदेश महासचिव कमल शर्मा, सांसद शेर सिंह घुबाया और अन्य नेताओं ने केंद्र की विरोधी नीतियों के खिलाफ फिरोजपुर के डीसी डा. एसके राजू को मांगपत्र सौंपा। वहीं गुरुहरसहाए में भाजपाईयों ने सुबह 10 बजे फाजिल्का से फिरोजपुर आ रही पैसेंजर ट्रेन को रोक लिया। प्रदर्शनकारियों ने दो घंटे बाद 12 बजे ट्रेन का रास्ता छोड़ा, जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।इसके अलावा फाजिल्का और जलालाबाद में भी अकाली-भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुकानें बंद कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।