Indian Railways News => Topic started by irmafia on Sep 09, 2012 - 21:00:40 PM


Title - गाडि़यों में लगेंगे अतिरिक्त कोच
Posted by : irmafia on Sep 09, 2012 - 21:00:40 PM

गोरखपुर : प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने दो जोड़ी मेल गाड़ियों में विभिन्न तिथियों और स्टेशनों से अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। जनसंपर्क अधिकारी एसपी मिश्रा के अनुसार 15018 गोरखपुर- एलटीटी एक्सप्रेस में 6 को गोरखपुर से तथा 15017 एलटीटी- गोरखपुर एक्सप्रेस में 8 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से, 12541 गोरखपुर- एलटीटी एक्सप्रेस में 7 को गोरखपुर से तथा 12542 एलटीटी- गोरखपुर एक्सप्रेस में 7 व 9 सितंबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से शयनयान श्रेणी के एक- एक अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।