Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Jan 09, 2013 - 15:00:26 PM


Title - गाड़ी में लगाए गए दस डिब्बे झज्जर से 312 लोगों ने की रेल यात्रा
Posted by : nikhilndls on Jan 09, 2013 - 15:00:26 PM

दस डिब्बों वाली रेलगाड़ी सवा दो बजे रेवाड़ी से चलकर गोकलगढ़ व पाल्हावास के बाद सवा तीन बजे झज्जर की सीमा में प्रवेश किया और माछरौली के रेलवे स्टेशन पर गाड़ी पहुंची। वीआइपी लोगों के अलावा आम आदमी ने भी पहली बार रेवाड़ी-झज्जर-रोहतक रेलवे लाइन पर चली रेवाड़ी रोहतक पैसेंजर ट्रेन की यात्रा की।पहले रेल विभाग ने चार पांच डिब्बों वाली स्पेशल रेल गाड़ी चलाने की योजना बनाई थी ताकि वीआइपी लोगों को ही उद्घाटन ट्रेन की यात्रा कराई जाए। लेकिन लोगों की मांग को देखते हुए इस रेल गाड़ी में 10 डिब्बे लगाए गए। केंद्रीय रेल राज्यमंत्री केजी जयसूर्य रेडडी, मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिहं हुडडा व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा आदि वीआइपी के लिए इंजन से नौवें स्थान पर वातानुकुलित डिब्बा लगाया गया था। गाड़ी में दसवां डिब्बा गार्ड का लगाया गया था।------झज्जर से 312 लोगों ने की रेल यात्रा झज्जर के रेलवे स्टेशन से पहले दिन उद्घाटन ट्रेन की यात्रा की। झज्जर से 73 टिकट डीघल, 90 टिकट अस्थल बोहर व 149 टिकट रोहतक के खरीदे गए हैं। रेवाड़ी से रेल चलने के बाद पाल्हावास तक करीब पांच सौ लोगों ने यात्रा की । जब माछरौली के रेलवे स्टेशन से भी करीब 200 टिकट झज्जर, करीब 40 टिकेट रोहतक व 35 टिकट डीघल के खरीदे गए।

रेवाड़ी व रोहतक के बीच चली पहली रेलगाड़ी को मंगलवार को स्पेशल उद्घाटन ट्रेन का नाम दिया गया था। रेलगाड़ी चार बजे माछरौली से चलकर 4 बजकर 20 मिनट पर झज्जर पहुंची तो लोगों ने आतिशबाजी कर व ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। झज्जर से करीब पांच बजे रोहतक के लिए रवाना हुई।