Indian Railways News => Topic started by messanger on Jun 13, 2012 - 15:00:20 PM


Title - खेतों से गुजरकर चांदन स्टेशन पहुंचते हैं यात्रि
Posted by : messanger on Jun 13, 2012 - 15:00:20 PM

खेतों से गुजरकर चांदन स्टेशन पहुंचते हैं यात्रि
चांदन (बांका), निप्र : चांदन रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए यात्रियों को खेतों से होकर गुजरना पड़ता है। चांदन पुरानी बाजार से स्टेशन तक सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। मामूली रूप से कुछ दूरी तक कच्ची सड़क एवं फिर खेतों में चलकर यात्री स्टेशन पहुंचते हैं। स्टेशन से पूर्व में जो सड़क बनी थी वह कोडाडीह के पास से पांडेयडीह होते हुए चांदन थाना के बीच में जंगल पड़ने के कारण इस सड़क को मंजूरी नहीं मिली। सीओ निरंजन सिंह बताते हैं कि चांदन में अमीन का पदस्थापन हो चुका है। अब जल्द ही सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसकी प्रक्रिया चल रही है।