| Indian Railways News => | Topic started by nikhilndls on Dec 17, 2012 - 21:00:44 PM |
Title - कोहरे के कारण रेलसेवा प्रभावित-कई ट्रेनों के समय बदले,कई रद्द-Posted by : nikhilndls on Dec 17, 2012 - 21:00:44 PM |
|
|
भले ही सिर्फ उत्तर भारत में ही जाड़े में कोहरे का कहर होता है, लेकिन इसके थपेड़े से पूरा देश जूझता है. कोहरे का असर रेलवे पर दिखने लगा है. वैसे तो रेलवे ने एहतियातन तीन महीने पहले ही कई ट्रेनों की या तो रीशेड्यूलिंग कर दी थी या फिर उन्हें रद्द कर दिया था, लेकिन अब रनिंग ट्रेनों पर भी इनका असर दिख रहा है. कोहरे की वजह से ट्रेनों का कैंसिलेशन और लेट होना जारी है. |