Indian Railways News => Topic started by ConfirmTicket on Dec 27, 2012 - 12:00:48 PM


Title - कोहरे का कहर,कालका व जनता एक्सप्रेस रद
Posted by : ConfirmTicket on Dec 27, 2012 - 12:00:48 PM

कोहरे के कारण डाउन से आने राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार को भी घंटो विलंब से आयी। ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। विलंब से आने के कारण बुधवार को अप की ओर जानेवाली कालका मेल व जनता एक्सप्रेस को रद कर दिया गया है। कई ट्रेनों को कई घंटे विलंब से हावड़ा से छोड़ा जाएगा।बुधवार को आसनसोल रेल मंडल के जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के अनुसार डाउन शक्तिपुंज एक्सप्रेस सात घंटा, अमृतसर मेल छह घंटा, जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस तेरह घंटा, जनता एक्सप्रेस इक्कीस घंटा, लालकिला एक्सप्रेस बीस घंटा, कालका मेल सतरह घंटा, नयी दिल्ली सियालदह व हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस तेरह घंटा, सियालदह जानेवाली दूरंतों एक्सप्रेस ग्यारह घंटा, हावड़ा जानेवाली दूरंतो एक्सप्रेस सतरह घंटा, हिमगिरी एक्सप्रेस सात घंटा, मुम्बई मेल तेरह घंटा, अमृतसर एक्सप्रेस दस घंटा, अकालतख्त एक्सप्रेस साढ़े चार घंटा, अजमेर कोलकाता चार घंटा, अजमेर सियालदह बारह घंटा, नयी दिल्ली हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस चौदह घंटा, देर से पहुंची। जबकि डाउन तूफान एक्सप्रेस चौबीस घंटा से भी अधिक विलंब से चल रही है। जिसके आने का कोई निश्चित समय रेल प्रशासन के पास नहीं है। वही दूसरी ओर अप की ओर जानेवाली पूर्वा एक्सप्रेस जो कि बुधवार को हावड़ा से सुबह 8.20 बजे खुलने वाली थी वह शाम 6.45 बजे खुलेगी, अमृतसर मेल शाम 7.10 बजे के स्थान पर रात 11 बजे, जोधपुर एक्सप्रेस रात 11.30 बजे के बजाय र मध्यरात्रि दो बजे, मुंबई मेल रात 10 बजे के स्थान पर मध्यरात्रि 2.30 बजे हावड़ा स्टेशन से खुलेगी। हावड़ा से कालका जाने वाली कालका मेल व जनता एक्सप्रेस को रद कर दिया गया है।