Indian Railways News => Topic started by railenquiry on Jun 06, 2012 - 03:00:23 AM


Title - कोयला व छाई मजदूरों का धरना 9336651
Posted by : railenquiry on Jun 06, 2012 - 03:00:23 AM

लोको गेट के बाहर साहिबगंज रेलवे के कोयला व छाई मजदूरों ने मंगलवार को रेलवे में नौकरी की मांग को लेकर सामूहिक धरना दिया। मजदूरों ने बाद में शाखा सचिव रियाजुद्दीन के नेतृत्व में मंडल रेल प्रबंधक को संबोधित स्मार पत्र सहायक अभियंता पूर्व रेलवे को सौंपा।

साहिबगंज लोको गेट के बाहर एक दिवसीय सामूहिक धरना देने वाले मजदूरों मानिक दुबे, बी के सिंह, श्याम सुंदर पोद्दार, महेंद्र पासवान,राज कुमार पासवान, बुधन यादव, सुरेश मंडल, जैनूल हक, गीता देवी, लीला देवी, मुटरी मोसमात, पुतुल मोसमात, मंगली, जोगनी देवी, पप्पु मंडल, फूल कुमारी, शिव कुमार आदि ने बताया कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के अलोक में रेलवे में भर्ती की जाए।