Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Dec 08, 2012 - 21:00:04 PM


Title - कैंट रेलवे स्टेशन पर परिचालन जाम
Posted by : puneetmafia on Dec 08, 2012 - 21:00:04 PM

-गोंडा के समीप टैंकर में आग की घटना का प्रभाव
वाराणसी : गोंडा के समीप जरवल रोड रेलवे स्टेशन के समीप टैंकर में आग की घटना का प्रभाव गुरुवार को कैंट रेलवे स्टेशन पर भी पड़ा। बिहार समेत पूर्वोत्तर राज्यों की गोरखपुर होकर नई दिल्ली, अमृतसर, जम्मूवती आदि को जाने वाली एक दर्जन से अधिक ट्रेनें छपरा, वाराणसी होते हुए लखनऊ रवाना की गई। इस कारण वाराणसी सिटी, कैंट व मंडुवाडीह स्टेशन पर परिचालन जाम हो गया। क्षेत्रीय गाड़ियां कृषक, पटना-सिकंदराबाद, कुर्ला गोरखपुर आदि विलंब से आई और गई। मुख्य रूप से मुजफ्फपुर-आनंद विहार, डिब्रूगढ़-नई दिल्ली, कटिहार-अमृतसर आदि गाड़ियों को गोरखपुर की बजाय वाराणसी व सुल्तानपुर होकर लखनऊ रवाना किया गया।

दलालों ने यात्री को पीटा

वाराणसी : कैंट रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र में गुरुवार की सुबह 10 बजे तत्काल टिकट लेने गए दशाश्वमेध के निवासी रामप्यारे सिंह की दलालों ने पिटाई की। वह नियमानुसार लाइन में खड़ा था। उसके आगे एक दलाल खड़ा हो गया। विरोध करने पर दोनों में झड़प हो गई। आरक्षण केंद्र के बाहर निकलने पर दलालों ने श्री सिंह को पकड़कर एईएन कॉलोनी ले गए और जमकर पिटाई की।