Indian Railways News => Topic started by ConfirmTicket on Nov 24, 2012 - 20:00:06 PM


Title - केंद्रीयकृत पूछताछ नंबर 139-कॉल दरें
Posted by : ConfirmTicket on Nov 24, 2012 - 20:00:06 PM

सिंघल इंक्वा2यरी नंबर 139 केन्द्री कृत पूछताछ सेवा सार्वजबनिक निजी भागीदारी के आधार पर संचालित की जाती है। कॉल प्रभारों से प्राप्त् राजस्वप से अवसंरचना की पूरी लागत और इस सेवा का संचालन फ्रैंचाइसी द्वारा वहन किया जाना है। टेलीकॉम प्रदाताओं द्वारा टेलीफोन कॉल/एसएमएस (लघु संदेश सेवा) के लिए यात्रियों पर प्रभार लगाये जाते हैं।139 पर कॉल करने के लिए निम्न लिखित कॉल दरें लागू होती है:-

लैंडलाइन: महानगरों से 180 की 1 पल्सी की कॉल के लिए 1.20 रूपये जबकि गैर महानगरों से 60 सेकंड की 1 पल्सॉ के लिए 1.20 रूपये का प्रभार लिया जाता है।

मोबाईल: महानगरों से 60 सेकंड की 1 पल्स1 की कॉल के लिए 1.20 रूपये और गैर महानगरों से 60 सेकंड की 1 पल्स की कॉल के लिए 2.00 रूपये का प्रभार लिया जाता है। एससएमएस (पुल): प्रति एसएमएस 3 रूपये।

139 सेवाओं पर कॉल करने के लिए प्रभार आईआरसीटीसी (भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम) और फ्रैंचाइसी के बीच हुए करार, जिसे खुली निविदा के माध्य0म से अंतिम रूप दिया गया था, के अनुसार निश्चित किए जाते हैं। करार जनवरी, 2017 तक वैद्य है और कॉल/एसएमएस प्रभार निविदा की अवधि तक लागू हैं।

केंद्रीकृत पूछताछ नंबर, 139 पर प्रतिदिन लगभग 6.70 लाख कॉलें और 2 लाख एसएमएस प्राप्तत किए जा रहे हैं।

यह जानकारी रेल राज्यत मंत्री श्री अधीर रंजन चौधरी ने आज लोकसभा में लिखित प्रश्नक के उत्त र में दी।