Indian Railways News => Topic started by Jitendar on Jan 18, 2013 - 21:00:25 PM


Title - कुंभ मेले के लिए यूटीएस काउंटर बढ़ाए
Posted by : Jitendar on Jan 18, 2013 - 21:00:25 PM

Gorakhpur | Last updated on: January 18, 2013 5:30 AM IST

गोरखपुर। महाकुंभ मेला में आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिये रेल प्रशासन ने यूटीएस काउंटर बढ़ा दिए हैं। मेला क्षेत्र में पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा इलाहाबाद सिटी स्टेशन पर 24, दारागंज स्टेशन पर 20 एवं झूंसी स्टेशन पर 24 अतिरिक्त यूटीएस काउंटर की व्यवस्था की गई है। इस व्यवस्था के तहत देश के किसी भी स्टेशन से महाकुंभ मेला क्षेत्र के किसी भी स्टेशन के लिये बुकिंग की जा सकती है, यह सुविधा 14 जनवरी से 10 मार्च तक सुलभ है। यात्रियों की सुविधा के लिए 200 किलोमीटर से अधिक दूरी के लिए मेला क्षेत्र के 12 स्टेशनों तक के लिए बुकिंग की जा सकती है। ये स्टेशन इलाहाबाद जंक्शन, इलाहाबाद सिटी, नैनी, सबदरगंज, रामबाग, प्रयाग, प्रयागघाट, दारागंज, फाफामऊ, झूंसी, विंध्याचल एवं छिवकी हैं। इन स्टेशनों को जाने एवं वापसी के लिए 15 दिन पहले पहले टिकट प्राप्त करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है । वापसी टिकटों पर यात्रा तिथि का उल्लेख होगा एवं इन टिकटों की वापसी नहीं होगी।