Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Dec 08, 2012 - 12:00:33 PM


Title - किसी की शादी छूटी तो किसी की फ्लाइट
Posted by : puneetmafia on Dec 08, 2012 - 12:00:33 PM

गोरखपुर। जरवल रोड-सरयू स्टेशन के बीच मालगाड़ी का दुर्घटनाग्रस्त होना कई लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गया। स्थिति यह थी कि किसी की शादी छूटी तो किसी की फ्लाइट छूट गई। गंतव्य तक पहुंचने के लिए दूसरी किसी ट्रेन की जानकारी पाने के लिए यात्री कभी यात्री मित्र तो कभी पूछताछ काउंटर का चक्कर लगाते रहे। दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई क्योंकि गोरखपुर होकर जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस निरस्त कर दी गई थी। कई यात्रियों ने बसों का सहारा लिया। निर्धारित समय से करीब आधे घंटे की देरी से छूटी गोरखधाम एक्सप्रेस ठसाठस भर कर गोरखपुर से रवाना हुई। बिहार संपर्क क्रांति, शहीद एक्सप्रेस के निरस्त होने की वजह से काफी संख्या में लोगों ने अपना रिजर्वेशन टिकट कैंसल कराया।