| Indian Railways News => | Topic started by riteshexpert on Dec 18, 2012 - 03:00:04 AM |
Title - कंप्यूटराइज्ड हुआ तपा रेलवे स्टेशनPosted by : riteshexpert on Dec 18, 2012 - 03:00:04 AM |
|
|
तपा/बरनाला: रेल मंत्री पवन बंसल ने अपने पहले पंजाब दौरे के दौरान पैतृक जिले बरनाला को कई तोहफे दिए। उन्होंने जहां तपा रेलवे स्टेशन के कंप्यूटरीकरण की शुरुआत की, वहीं तपा व बरनाला को आदर्श रेलवे स्टेशन बनाए जाने का नींव पत्थर भी रखा। साथ ही, तपा व बरनाला में कई प्रमुख गाड़ियां का ठहराव किए जाने की भी घोषणा की। रेल मंत्री ने रविवार को कहा कि अगले पांच दिनों के भीतर अंबाला से श्रीगंगानगर, बठिंडा से अंबाला और बठिंडा से दिल्ली जाने वाली गाड़ियों समेत कालका, श्रीगंगानगर से श्री नांदेड़ साहिब की तरफ जाने वाली गाड़ियों का तपा व बरनाला में ठहराव शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 21 दिसंबर से श्रीगंगानगर से श्री नांदेड़ साहिब जाने वाली गाड़ियां अब मथुरा वृंदावन स्टेशन पर भी रुकेंगी। उन्होंने तपा रेलवे स्टेशन पर सोलर ऊर्जा से बिजली उपकरण चलाने का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने तपा शहर के साथ जुड़ी अपनी पुरानी यादें ताजा कीं। उन्होंने तपा व बरनाला में आदर्श स्टेशन के निर्माण का नींव पत्थर भी रखा। तपा में बाबा मठ का दर्शन करने के बाद रेल मंत्री ने ग्रामीण स्वरोजगार संस्था केनरा बैंक के प्रशिक्षण सेंटर का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि तपा शहर का रेलवे स्टेशन आज से ही कंप्यूटरीकरण के साथ जुड़ गया है। स्टेशन मास्टर ने पहली टिकट उनकी ही काटी है। इस दौरान भदौड़ के विधायक मोहम्मद सदीक ने रेल मंत्री से भदौड़ को भी रेलवे लाईन से जोड़ने की योजना बनाने की मांग की। सासद विजय इंद्र सिंगला ने भी कई मांगों को रेल मंत्री के साथ उठाया, जिन्होंने सभी मागें निश्चित समय में पूरी करने का एलान किया। समारोह में मधु बांसल, सुरिन्दरपाल सिंह सिबिया पूर्व विधायक संगरूर, जिला कांग्रेस महासचिव अनिल बांसल नाणा, अमरजीत, पार्षद महेश लोटा, बीरबल ठेकेदार, कमल गुप्ता बब्बू, दिनेश कुमार सहौरिया, पूर्व पार्षद कमलजीत, टकसाली कांग्रेसी दिनेश कौशल, नरेंदर चोपड़ा, संजीव एमसी, उद्योगपति नवीन जिंदल, सुखदर्शन बराड़, बीबी सुरिन्दर कौर , रजिन्दर कौर मीमसा, मक्खन लाल बासल, मिठन लाल, भारत भूषण मैनिन एडवोकेट, बलवीर सिंह धालीवाल, डीआरएम पीके सांघी, एडीआरएम प्रमोद कुमार, डीजीएम जीएम सिंगला, जीएमपीआर गुप्ता, केनरा बैंक के डायरेक्टर सुनील गुप्ता, धर्मपाल शर्मा शहरी प्रधान काग्रेस, प्रेम नाथ शात,सूरज भारद्वाज, बलजीत सिंह खड्डी खुर्द, अजमेर सिंह खड्डी, प्रेम कुमार भूत आदि के इलावा इलाको के गणमान्य नेता शामिल थे। |