Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Jan 19, 2013 - 00:01:17 AM


Title - उप्र संपर्क क्रांति को बेलाताल पर स्टाप
Posted by : puneetmafia on Jan 19, 2013 - 00:01:17 AM

उप्र संपर्क क्रांति को बेलाताल पर स्टाप

Mahoba | Last updated on: January 18, 2013 5:30 AM IST
महोबा। कुंभ मेला की विशेष स्नान तिथियों के मद्देनजर इलाहाबाद तक बढ़ाई गई उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को विशेष तिथियाें पर बेलाताल रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। ट्रेन बेलाताल स्टेशन पर दो मिनट के लिए रुकेगी।
गुरुवार को मंडल रेल कार्यालय के जनसंपर्क अधिकारी एसके माथुर ने यह जानकारी दी। उन्हाेंने बताया श्रद्धालुआें की सुविधा के लिए माघ पूर्णिमा के विशेष स्नान पर्व के लिए अप और डाउन उप्र संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को 26 से 28 जनवरी तक बेलाताल रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। उन्हाेंने बताया मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी के लिए ट्रेन को नौ फरवरी से 17 फरवरी तक हाल्ट दिया गया है। महाशिवरात्रि पर ट्रेन को नौ मार्च से 11 मार्च तक ठहराव दिया गया है। श्री माथुर ने बताया यदि ठहराव के दौरान टिकट बिक्री में अनुकूल वृद्धि पाई गई तो ट्रेन को बेलाताल स्टेशन पर प्रतिदिन ठहराव दिया जाएगा। ब्यूरो