Indian Railways News => Topic started by railgenie on Sep 26, 2012 - 06:00:16 AM


Title - इंटरसिटी एक्सप्रेस के समय में बदलाव की हुई मांग
Posted by : railgenie on Sep 26, 2012 - 06:00:16 AM

दुमका : दुमका चैम्बर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज ने कहा कि रांची-दुमका इंटरसिटी एक्सप्रेस चालू होने से व्यापारियों एवं आम नागरिकों को लाभ मिलेगा। सचिव मनोज कुमार घोष ने कहा कि चैंबर ने इस मौके पर राज्यमंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा।
-----------

- इंटरसिटी को दुमका से अप में और रांची में डाउन में चलाया जाए।
-चितरंजन-हावड़ा पैसेंजर ट्रेन को दुमका से जोड़ा जाये
-स्टेशन परिसर मे भेंडर एवं कैंटीन की डाक हो।
-शौचालय एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करायी जाये।
-पंजीकृत रेलवे कुली की व्यवस्था की जाये।
--------------

राजद ने की समय बदलने की मांग

दुमका : झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश सचिव अमरेन्द्र कुमार यादव ने सोमवार को रेल राज्यमंत्री के.एच.मुनियप्पा को एक ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष जीतेश कुमार दास, प्रदेश सचिव जयकांत जायसवाल, प्रखंड अध्यक्ष जामा जगबंधु पंडित, भीमरेन्द्र यादव, मो. महमूद सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।
--------

प्रमुख मांग

- दुमका-रांची ट्रेन बनाकर नौ बजे रात्रि में खोला जाए।
-दुमका-जसीडीह लोकल ट्रेन का फेरा बढ़ाते हुए इसे यात्री सुविधाओं से लैस किया जाये।
-दुमका-रामपुरहाट एवं दुमका-हंसडीहा रेल लाइन कार्य में तेजी लाया जाये।
-दुमका रेलवे स्टेशन परिसर में आरक्षण केन्द्र खोलने एवं परिसर का सौंदर्यीकरण करते हुए प्रतीक्षालय एवं कैंटीन का व्यवस्था कराया जाय।े
-दुमका से हावड़ा एवं पटना के लिए ट्रेन की व्यवस्था किया जाये।
----------

आम नागरिकों ने भी रखी मांग

दुमका : गोपाल पंजियारा समेत निरंजन अग्रवाल, राधेश्याम,नीलकंठ पाठक, चतुर्भुज नारायण मिश्र, प्रफुल्ल कुमार द्विवेदी, आनंद कुमार ने एक ज्ञापन सौंप कर कहा है कि कोलकाता-दिल्ली के लिए ट्रेन भाया धनबाद-गया कार्ड लाइन पर चल रही है। कुछ ट्रेन मेल लाइन पर भी चलनी चाहिए। तत्काल एक सुपर फास्ट ट्रेन आसनसोल-नयी दिल्ली के लिए चलाई जाए।
---------

अन्य मांगे

-दुमका-जसीडीह सुबह तीन बजे एक लोकल ट्रेन की व्यवस्था हो।
-वर्तमान में 3.50 पर दुमका से जसीडीह के प्रस्थान करने वाली लोकल ट्रेन का समय बदलकर 5.50 कर दिया जाये
-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस में दुमका-रांची के लिए जसीडीह से दो थ्री टियर कोच को आरक्षित करा दिया जाये।
---------

खिलाड़ियों के लिए सुविधा की मांग

दुमका : जिला ओलंपिक संघ के सचिव डीएन दास एवं जिला तीरंदाजी संघ के सचिव ई.केएन सिंह ने रेल मंत्री केएच मुनियप्पा से भी खिलाडि़यों की हित में मांग की है।
---------

ये है प्रमुख मांग

- दुमका, जसीडीह में मिले खिलाड़ियों को रियायती दर पर टिकट।
- कलाकार, अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी व पदकधारियों को रेलवे से मिलने वाली सुविधाएं हो बहाल।
- दुमका में कराया जाए रेलवे स्टेडियम का निर्माण।
-स्टेशन पर महिलाओं एवं सीनियर सिटीजन तथा अन्य सिटीजन के लिए आरक्षण काउंटर की व्यवस्था की जाये।
--------------

कांग्रेसियों ने भी सौंपा मांग पत्र

दुमका जिला कांग्रेस कमेटी एवं जामा कांग्रेस कमेटी की ओर से भी रेल राज्य मंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर प्रो.स्टीफन मरांडी, श्यामल किशोर सिंह, बंदेलाल केशरी, राजा मरांडी, डा.सुशील मरांडी के अलावा जामा कांग्रेस कमेटी प्रखंड अध्यक्ष प्रेम कुमार साह संतोष पंडित, राज कुमार साह, जयदेव पंडित, प्रदीप कुमार मंडल, जयनारायण दर्वे, राम कयट दर्वे, राजू कापरी, राजेन्द्र राउत, अमरनाथ साह, संजय कुमार राउत, मोती लाल टुडू, विकास वर्णवाल सहित दर्जनों लोग शामिल थे।
------
प्रमुख मांग

- रेल परिचालन की समय में हो बदलाव।
- देवघर-हावड़ा ट्रेन को दुमका से चलाया जाए।
- दुमका-रामपुरहाट एवं दुमका-मंदारहिल के निर्माण कार्य में तेजी लाया जाए।
- रेलवे स्टेशन परिसर में आरक्षण केन्द्र शीघ्र खोला जाए।
-------------

मोटिया मजदूरों ने भी की मांग

--------

दुमका : झारखंड मोटीया मजदूर संघ ने मोटीया मजदूरों को कुली लाइसेंस वर्दी एवं कुली बैच नंबर तथा इंटरसिटी दुमका-रांची, रामपुर हाट एवं पटना रेल जल्द चलाने की चर्चा की गयी। इस मौके पर संघ के अलावा झमकस के महासचिव मो. लतीफ, उपाध्यक्ष अबोध पाल, सचिव संतोष रजक, रामजीवन राणा निवास यादव, प्रदीप शर्मा, महेश मंडल, गुणाधर राणा, प्रदीप मंडल, राजू यादव, संटू तुरी, गुणाधर मंडल, प्रेमानंद पाल, पवन शर्मा, मुन्ना पंडित, बजरंग पंडित, धीरेन मंडल, संतोष पाल, मो. लतीफ सहित दर्जनों मजदूर उपस्थित थे।