Indian Railways News => Topic started by TrustMe on Sep 30, 2012 - 21:00:47 PM


Title - आरपीएफ की दबंगई से छूट गई दंपति की ट्रेन
Posted by : TrustMe on Sep 30, 2012 - 21:00:47 PM

आरपीएफ की दबंगई से छूट गई दंपति की ट्रेन
भास्कर न्यूज त्न जालंधर
जम्मू मेल से दिल्ली जाने वाले एक दंपति को आरपीएफ कर्मचारियों ने ट्रेन में चढऩे नहीं दिया, जबकि उनके पास उचित टिकट भी था। दंपति का आरोप है कि पुलिस वालों ने उनसे दो-दो सौ रुपए मांगे। मना करने पर दरवाजे बंद कर दिए। उनकी ट्रेन छूट गई।

होशियारपुर में रहने वाले गोविंद सिंह ने बताया कि वह पत्नी सीमा, आठ साल के बेटे बंटी और पांच साल की बेटी रजनी के साथ मथुरा में जय गुरुदेव के आश्रम जा रहे थे। जालंधर में ट्रेन के जनरल कोच में चढऩे जा रहे थे, तभी आरपीएफ वालों ने रोक दिया और रिश्वत मांगी। बाद में वे गोल्डन टेंपल से रवाना हुए। वहीं, आरपीएफ के इंस्पेक्टर आरके शर्मा ने बताया कि जम्मू मेल में दिल्ली का स्टाफ होता है। दंपति ने मामले के बारे में कोई शिकायत भी नहीं दी। यदि शिकायत आती है, तो दिल्ली हेडक्वार्टर को मामले के बारे में लिखा जाएगा और आरोपियों पर कार्रवाई के लिए कहा जाएगा।

ञ्चजम्मू मेल में दिल्ली जाना चाहता था दंपति, आरपीएफ कर्मियों ने टिकट होने के बावजूद चढऩे नहीं दिया, मांगे दो-दो सौ रुपए