Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Oct 07, 2012 - 18:00:05 PM


Title - आठ घंटे ठप रहा फैजाबाद रेलमार्ग
Posted by : puneetmafia on Oct 07, 2012 - 18:00:05 PM

फैजाबाद रेल मार्ग आठ घंटे तक बाधित रहा। इस दौरान इलाहाबाद से फैजाबाद के बीच ट्रेन संचालन पूरी तरह अस्त-व्यस्त रहा। कई गाड़ियों को विभिन्न स्टेशनों पर घंटों रोका गया, बाद में परिवर्तित रेलमार्ग से रवाना किया गया। इसके चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

फैजाबाद रेलमार्ग पर विश्वनाथगंज और प्रतापगढ़ स्टेशनों के बीच रेलवे क्रासिंग 53ए (भूपियामऊ-मांधाता रोड) पर रात 12.30 बजे के लगभग एक ट्रेलर आकर फंस गया जिसके चलते इस रेल मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन ठप पड़ गया। घटना के चलते प्रयाग से रात 23.55 बजे रवाना की गई 4307 बरेली पैसेंजर को विश्वनाथगंज स्टेशन पर रुकना पड़ा। इस ट्रेन को 7 बजे सुबह फाफामऊ जंक्शन वापस लाया गया और जंघई के रास्ते 7.30 बजे रवाना किया गया। हरिद्वार एक्सप्रेस, यशवंतपुर-लखनऊ एक्सप्रेस एवं डाउन बरेली पैसेंजर भी प्रभावित हुई।

------------

जुड़कर गई फैजाबाद की दो ट्रेनें

प्रयाग स्टेशन पर खड़ी ट्रेन संख्या 54375 जौनपुर पैसेंजर को 6.35 बजे की बजाय 9.30 बजे निर्धारित मार्ग से रवाना किया गया। प्रयाग के स्टेशन अधीक्षक पीके मणि त्रिपाठी ने बताया कि विलंब के चलते वन फैजाबाद और थ्री फैजाबाद पैसेंजर को क्लब करके बरास्ता प्रतापगढ़ रवाना किया गया।