Indian Railways News => Topic started by Mafia on Oct 01, 2012 - 00:00:55 AM


Title - आज से थमेंगे मीटर गेज के पहिए
Posted by : Mafia on Oct 01, 2012 - 00:00:55 AM

हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन से आखिरी मीटर गेज रेलगाड़ी रविवार शाम को रवाना होगी। इसके साथ ही करीब मीटर गेज रेलगाड़ी का जिले से 110 साल पुराना रिश्ता समाप्त हो जाएगा। हालांकि पहले रविवार रात को जंक्शन से पौने दस बजे सादुलपुर की ओर जाने वाली गाड़ी को आखिरी कहा जा रहा था लेकिन शनिवार को रेलवे अघिकारियों ने इस गाड़ी को रद्द कर दिया।  अब रविवार शाम छह बजे सादुलपुर जाने वाली गाड़ी अंतिम होगी। इसे जंक्शन रेलवे स्टेशन से डीआरएम झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर विदाई समारोह भी होगा।
इसके साथ ही बीकानेर संभाग से आखिरी मीटर रेलवे ट्रैक बंद हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि आमान परिवर्तन के चलते मीटर गेज लाइन उखाड़ने का कार्य शुरू होने वाला है। इसलिए  मीटर गेज रेलगाड़ी बंद करनी पड़ रही है। अब भादरा, नोहर, नोहर, टिब्बी ऎलनाबाद, हनुमानगढ़ जाने वाले यात्रियों को बसों में महंगा सफर करना होगा। 
गौरतलब है कि 1931 में सादुलपुर से हनुमानगढ़ तक तत्कालीन बीकानेर रियासत व अंग्रेजों ने मीटर गेज रेल लाइन बिछाकर ट्रेन का आवागमन शुरू किया था। 30 सितम्बर रात बारह बजे से रेल संचालन बंद कर दिया जाएगा। इसके साथ ही ब्रॉडगेज का काम शुरू किया जाएगा। चूरू के कुछ हिस्से को छोड़कर मीटर गेज का ऎतिहासिक सफर अब संभाग में अंतिम चरण में है।