Indian Railways News => Topic started by Mafia on Jan 14, 2013 - 18:00:06 PM


Title - आज से चलेगी दिल्ली के लिए पहली ‘नान स्टॉप शताब्दी’
Posted by : Mafia on Jan 14, 2013 - 18:00:06 PM

चंडीगढ़। शहरवासियों की लंबे समय से चली आ रही दोपहर की शताब्दी की मांग सोमवार को पूरी होने जा रही है। स्थानीय सांसद और रेल मंत्री दोपहर 11:40 बजे दिल्ली से चंडीगढ़ के बीच इस नॉन स्टाफ शताब्दी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रविवार को छोड़कर यह सप्ताह के बाकी दिन रोज चलेगी। चंडीगढ़ से दिल्ली के बीच पहली नान स्टॉप ट्रेन है।सोमवार को यह प्लेटफार्म नंबर एक से रवाना होगी। प्रशासन ने इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली हैं। शताब्दी का रैक शुक्रवार की शाम को ही चंडीगढ़ मंगवा लिया गया था जिसकी शनिवार को वाशिंग लाइन पर साफ सफाई कर चमकाया गया। वहीं दोपहर को चलने वाली ट्रेन को लेकर लोगों में उत्साह भी है। तभी तो पहले दिन जाने वाली इस ट्रेन में तकरीबन सभी सीटें फुल हो गईं। अगले एक सप्ताह तक एक्स्क्यूटिव क्लॉस में महज दो से पांच सीटें ही बची हैं। चेयरकार में भी आधी से ज्यादा सीटें बुक हो चुकी हैं।

--

ट्रेन की टाइमिंग

-11 बजकर 40 मिनट पर रवाना, 3 बजे दिल्ली पहुंचेंगी।

-सवा सात बजे दिल्ली से चलेगी। 10 बजकर 35 मिनट पर चंडीगढ़ पहुंचेगी।

------------------------ नौ चेयर कार हैं इस ट्रेन में। जबकि एक एक्स्क्यूटिव क्लॉस है।