Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Dec 25, 2012 - 15:00:35 PM


Title - आज बंद हो जाएगा तोशाम रेलवे फाटक
Posted by : RailXpert on Dec 25, 2012 - 15:00:35 PM

जागरण संवाददाता, भिवानी : टीआईटी स्कूल जाना हो या फिर भिवानी खंड पंचायत एवं विकास अधिकारी कार्यालय। इसके लिए अब आपको दो किलो मीटर लंबा सफर तय करना होगा। रेलवे स्टेशन के पास से गुजर रहे रेलवे फाटक रोड मंगलवार से बंद कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा द्वारा तोशाम पुल के उद्घाटन के बाद रेलवे स्टेशन के दोनों तरफ दीवार बना दी जाएगी और फाटक को हटाया दिया जाएगा।

पुल बनने के बाद इस रास्ते को बंद करने के आदेश दिए गए थे लेकिन लोगों की माग को देखते हुए इसे चालू रखा गया, लेकिन इस बार रेलवे प्रशासन ने सख्त आदेश जारी कर इसे बंद करने को कहा है। बता दे कि यह रास्ता भिवानी शहर को डाबर कालोनी, टीआईटी स्कूल, भिवानी खंड पंचायत एवं विकास अधिकारी कार्यालय से जोड़ता है। इस रास्ते से रोजाना हजारों लोग गुजरते है। साथ ही कई बड़ी गाड़िया भी इन्हीं रास्तों से गुजरती है। लेकिन पुल बन जाने के बाद इस रास्ते को बंद कर दिया जाएगा। लोगों को यहा तक पहुचने के लिए ओवर ब्रिज से आना होगा जो करीब दो 2 किलोमीटर लम्बा होगा। इस बारे में रेलवे विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि विभाग के सख्त आदेश आए है कि इस रास्ते को बंद कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि इस रास्ते के कारण कई बाद दुर्घटनाएं होती है। लोग ट्रेन को देखे बिना तेजी से यहा से गुजरते है जिससे घटनाएं होती है। घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन ने रास्ते को ही बंद करने का आदेश दिया है। वहीं इस संबंध राजकीय रेलवे पुलिस के कर्मचारी जगदीश ने बताया कि इस रास्ते को बंद करने के लिए पत्र आ चुका है। विभाग के तरफ से आए पत्र के आधार पर कार्य करते हुए इस रास्ते को बंद कर दिया जाएगा।